Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी में श्रमिकों के लिए पंजीकरण हुआ आसान, आधार कार्ड से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

यूपी में श्रमिकों के लिए पंजीकरण हुआ आसान, आधार कार्ड से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Construction worker Registration: उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। अब श्रमिक सिर्फ आधार कार्ड और 90 दिन काम करने के प्रमाण के आधार पर आसानी से अपना पंजीकरण करा सकेंगे। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा श्रमिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

विभाग के अनुसार, ऐसे निर्माण श्रमिक जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है और जिन्होंने पिछले एक साल में कम से कम 90 दिन काम किया है, वे पंजीकरण के पात्र होंगे। श्रमिक लेबर मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम के जरिए ऑनलाइन भी पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा निर्माण स्थलों पर विशेष कैंप लगाकर भी श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

क्या-क्या मिलेंगे फायदे? 

सरकार की ओर से पंजीकृत श्रमिकों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इनमें पेंशन, इलाज, बच्चों की पढ़ाई, कौशल विकास और कन्या विवाह जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा महात्मा गांधी पेंशन योजना, जन आरोग्य योजना, मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना और पंडित दीन दयाल उपाध्याय चेतना योजना जैसी कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

भष्टाचार के खिलाफ होगी कार्रवाई 

विभाग ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई व्यक्ति योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है, तो उसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805412 पर की जा सकती है। प्रदेश में अब तक एक करोड़ 71 लाख से ज्यादा निर्माण श्रमिकों और लगभग 4 लाख 66 हजार निर्माण स्थलों का पंजीकरण किया जा चुका है। इसके बावजूद जानकारी की कमी के कारण बड़ी संख्या में श्रमिक अभी भी रजिस्ट्रेशन से बाहर हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

सरकार चला रही है अभियान 

सरकार का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रदेश के 18 मंडलों में संचालित अटल आवासीय विद्यालयों में करीब 11 हजार श्रमिकों के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। विभाग का मानना है कि आसान पंजीकरण प्रक्रिया से अब अधिक श्रमिक सरकारी योजनाओं से जुड़ सकेंगे और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। 

Also read: पीएम मोदी की अपील पर एक्शन में सीएम योगी, यूपी में दो दिन वर्क फ्रॉम होम; मंत्रियों के काफिले में कटौती

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पीएम मोदी की अपील पर सीएम धामी ने अपने काफिले से आधी गाड़ियां हटाई, बोले- आत्मनिर्भर, सक्षम और जिम्मेदार ...

Uttrakhand News: पीएम मोदी की अपील का असर साफ-साफ देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने काफिले की गाड़ियां आधी करने का फैसला किया है।

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, मौत की वजह का हुआ खुलासा; नीला पड़ा शरीर

Prateek Yadav Demise: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उनकी मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है। जिसमें मौत का असली कारण बताया गया है। डॉक्टरों के अनुसार प्रतीक यादव की हृदय गति रुक गई थी। साथ ही उनके फेफड़ों में खून के थक्के जम गए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast