Search KhabarFast

Press ESC to close

Success Story: मां के सहयोग से कानपुर की सोनाली सिंह ने भरी उड़ान, BPSC में हासिल की 52वीं रैंक, बनीं SDM

Success Story:  मां के सहयोग से कानपुर की सोनाली सिंह ने भरी उड़ान, BPSC में हासिल की 52वीं रैंक, बनीं SDM

Success Story:  यूपी के कानपुर की रहने वाली सोनाली सिंह ने 70वीं BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग) परीक्षा में 52वीं रैंक हासिल कर SDM का पद प्राप्त किया है। उन्होंने वर्ष 2023 में सिविल सेवा की तैयारी शुरू की थी। उनके पिता अभिषेक कुमार लोक निर्माण विभाग (PWD) में पूर्व चीफ इंजीनियर हैं और मां अल्का सिंह एक गृहिणी हैं। सोनाली ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विशेषकर अपनी मां को दिया है। उनकी मां ने उनकी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया और कभी भी उन पर घरेलू कामों का दबाव नहीं डाला।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अन्य अभ्यर्थियों को सोनाली ने मानसिक तनाव से बचने और सोशल मीडिया का सही व समझदारी से उपयोग करने का सुझाव दिया है। उन्होंने बार-बार किताबें बदलने के बजाय किसी एक विश्वसनीय स्रोत पर भरोसा करने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि कोचिंग मददगार हो सकती है, लेकिन परीक्षा पास करने के लिए यह एकमात्र रास्ता नहीं है। सही रणनीति और इंटरनेट के सही इस्तेमाल से भी सफलता पाई जा सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: यूपी के पीलीभीत में रिश्तों का खौफनाक कत्ल, हत्या के बाद फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रचा गया षड्यंत्र

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों की बुनियाद को झकझोर कर रख दिया। जिस पिता ने कभी बेटे की उंगली पकड़कर उसे चलना सिखाया, गिरने पर संभाला, उसी पिता ने अपने दूसरे बेटे और पोते के साथ मिलकर उसकी जिंदगी छीन ली। जिस भाई के साथ बचपन की हंसी, खेल और यादें जुड़ी थीं, वही भाई उसकी मौत का साझेदार बन गया। यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों के विश्वास का निर्मम कत्ल है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिला बड़ा तोहफा, सीएम धामी ने चंपावत को दी नई सौगात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का लोकार्पण किया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 2 की मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सुबह तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस गलत दिशा में जाकर पिकअप से टकरा गई। इस हादसे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast