Search KhabarFast

Press ESC to close

Ranveer Singh Birthday Special: एक समय था जब झेला था रिजेक्शन का दर्द, अब बॉक्स ऑफिस के बने ‘धुरंधर’ स्टार

Ranveer Singh Birthday Special: एक समय था जब झेला था रिजेक्शन का दर्द, अब बॉक्स ऑफिस के बने ‘धुरंधर’ स्टार

Ranveer Singh Birthday: आज के समय में बॉलीवुड के धुरंधर स्टार रणवीर सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी काबिलियत और मेहनत से फिन्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें बॉलीवुड में एंट्री के लिए कई रिजेक्शन झेलने पड़ें। एक ऐसा दौर जब उन्हें पारंपरिक हीरो की इमेज में फिट नहीं होने के कारण दरवाजें से ही लौटा दिया गया था। लेकिन वो कहते है न जिंदगी है तो उतार-चढ़ाव लगे ही रहते हैं।

दरअसल, रणवीर सिंह आज न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार हैं, बल्कि अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल भी जीता और फिल्मों से हजारों करोड़ की कमाई करने वाले 'बॉक्स ऑफिस मशीन' भी बनें। लेकिन उनके लिए ये सफर इतना आसान नहीं था। आज रणवीर सिंह अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर उनकी जिंदगी के उन पहलुओं पर नजर डालते हैं, जिसमें उन्हें जीरो से हीरो मना दिया।

रणवीर सिंह का फिल्मी करियर  

06 जुलाई 1985 को जन्में रणवीर सिंह भवनानी का ताल्लुक मुंबई में एक बिजनेस परिवार से है। लेकिन बिजनेस से हटकर उन्हें शुरु से ही एंक्टिंग का बहुत शोक था। अपने इस शोक को हकीकत में बदलने के लिए रणवीर ने फिल्म इंडस्ट्री चुनी। लेकिन फिल्मी बैकग्राउंड न होने की वजह से उन्हें ऑडिशन के लिए घंटों लाइन में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता था। इस दौरान उन्होंने कई रिजेक्शन झेलें। लोगों ने उनसे हमेशा एक ही बात बोली 'तुम टिपिकल हीरो जैसे नहीं लगते।‘ इस तरह के कमेंट्स की वजह से उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया।

रणवीर सिंह ने 'कॉफी विद करण' सीजन 7 के पहले एपिसोड में अपने फिल्मी करियर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि साल 2010 में यश राज फिल्म्स की 'बैंड बाजा बारात' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और इसी फिल्म ने उनकी किस्मत पलट दी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और रणवीर रातों-रात में चमकते स्टार बन गए। लेकिन ये चमक ज्यादा समय तक नहीं टिकी।

Also read: ‘मुझे पहले से ही पता था कि ऐसा होगा...’, सतलुज फिल्म को लेकर दिलजीत दोसांझ का शक निकला सहीं

'बॉम्बे वेलवेट' से बाहर हुए थे एक्टर

एक्टर ने आगे बताया कि साल 2015 में आई फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' पहले उन्हें ऑफर की गई थी। लेकिन बिना किसी खास वजह के उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया। शायद इसलिए कोई उनके पास ज्यादा स्टार पावर नहीं थी। जिसके बाद इस फिल्म के लिए रनबीर कपूर को कास्ट किया गया। इसके बावजूद भी रणवीर सिंह ने हार नहीं मानी और सफलता मिलने की उम्मीद में अपनी मेहनत जारी रखी।

जिसके बाद एक बार फिर उनकी किस्मत चमकी। उन्होंने फिल्म 'लूटरें', 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में बेहतरीन काम किया और अपने फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई। इसके बाद 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'गुल्ली बॉय', 'सिम्बा' और '83', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाए। और इन्हीं फिल्मों की कामयाबी उन्हें सफलता की सीढ़ियों तक ले गई।

फिल्म 'धुरंधर' ने बदली रणवीर सिंह की किस्मत

05 दिसंबर 2025 को रिलीज हुए फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी जासूसी थ्रिलर फिल्म ने करीब 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म ने रणवीर सिंह को स्टार्स की लिस्ट में टॉप नंबर – 1 पर पहुंचा दिया। लेकिन ये तो सिर्फ ट्रेलर था। साल 2026 में इस फिल्म का सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज हुआ, जिसने छपप्रतोड़ कमाई की। फिल्म ने 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर फिल्म इंडस्ट्री में एक नया इतिहास रच दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आमिर खान को कथित धमकी से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट की जांच शुरू

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरी पोस्ट और ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जारी की गई है।

‘ये एक ऐसा पल है, जिसे शब्दों में बयां...’, ‘Article 370’ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर आदित्य धर हुए गदगद; शेयर किया भावुक पोस्ट

Aditya Dhar on Article 370 wins 3 National Awards: फिल्म निर्माता आदित्य धर ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'आर्टिकल 370' को तीन पुरस्कार मिलने पर आभार व्यक्त किया है, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी शामिल है। इस राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ने यामी गौतम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और शशवत सचदेव के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार भी जीता है।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, व्लॉग में बताया हेल्थ अपडेट

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने नए व्लॉग में अपनी मां की सेहत को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि उनकी मां को लगातार पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast