अलीगढ़ का बाबू बना 'तारा सिंह', पाकिस्तानी महिला के प्यार में कर ली सरहद पार

अलीगढ़ का बाबू बना 'तारा सिंह', पाकिस्तानी महिला के प्यार में कर ली सरहद पार

Crossing Pakistan Border For Love: प्यार में अक्सर लोग क्या-क्या कर जाते है। कोई घर वालों से लड़ाई कर लेता है, कोई शहर बदल लेता है तो कोई अपने प्रेमी से मिलने सरहद पार भी चला जाता है। एक ऐसा ही मामला पाकिस्तान के सूबे पंजाब से सामने आया है। यहां एक पाकिस्तानी महिला के प्यार में अलीगढ़ के बादल ने सरहद पार करके पाकिस्तान में एंट्री कर डाली।

मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के बादल के पास न तो पाकिस्तान में रहने का वीजा था और न ही कोई अन्य सरकारी दस्तावेज। पंजाब प्रांत की पुलिस की जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, इस घटना की जानकारी होने से अलीगढ़ के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने इनकार किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला पाकिस्तान के सूबे पंजाब का है। जहां पंजाब पुलिस ने जिला बाहादुन से एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। जो महिला के प्यार में पाकिस्तान पहुंचा था। 27दिसंबर को इस भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी हुई है।

वहीं, पाकिस्तान के सूबे पंजाब पुलिस ने बताया कि पकड़े जाने वाला शख्स का नाम बादल बाबू है। जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। इलाके में उसकी मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया है। सब-इंस्पेक्टर गुलाम रजा की शिकायत के आधार पर विदेशी अधिनियम 1946के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पाक पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस रिपोर्ट की माने तो बादल को शाम 7बजे के आसपास एक फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसने खुद को कृपाल सिंह का बेटा बादल बाबू बताया जो अलीगढ़ निवासी है। जब उससे पाकिस्तान में रहने की अनुमति देने वाला वीजा या कोई कानूनी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया। तब वह कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसने पाकिस्तान में अवैध रूप से रहने की बात कबूल की। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें, बादल को गिरफ्तारी के एक दिन बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जिसके बाद उसे 10जनवरी 2025को फिर से अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है।

दीपावली से पहले घर से निकला था बादल

बादल के भाई ने बताया कि बादल बाबू दिल्ली में कपड़ों की सिलाई करने का काम करता था। दीपावली से पहले दिल्ली की कहकर गया था। लेकिन वह तब से अब तक वापस नहीं आया। लेकिन उसने कुछ दिन पहले वीडियो कॉल के जरिए घर वालों से बात की थी। लेकिन हमको आज बादल के पाकिस्तान चले जाने की सूचना मिली।

पाकिस्तानी महिला के साथ प्रेम संबंध

शुरुआती पूछताछ के दौरान बादल ने एक पाकिस्तानी महिला के साथ प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की है। वह फेसबुक पर महिला से जुड़ा था। जिसके बाद उसके साथ संबंध बन गए और वह सीमा पार करके पाकिस्तान आया। मिली जानकारी के अनुसार, बादल ने पहले भी दो बार सीमा पार करने की कोशिश की थी, लेकिन वह असफल रहा। अपनी तीसरे कोशिश में वह कामयाब हुआ और पाकिस्तान में दाखिल हो गया।

Leave a comment