Donald Trump on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए पूरे विश्व में खलबली मचा दी है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी यह मंशा सफल होती है, तो मैं उन्हें बर्बाद कर दूंगा। ट्रंप ने बताया कि अगर ऐसा होता है तो ईरान पर ऐसी बमबारी होगी, जो पहले कभी नहीं देखी होगी। उन्होंने बताया कि ईरान वर्षों से उन्हें मारने की साजिश रच रहा है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को कहा कि अगर तेहरान उन्हें मारने की साजिश में कामयाब हो जाता है, तो उन्होंने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने के "निर्देश दे दिए हैं। साथ ही, उन्होंने जोर देकर कहा कि देश पर "ऐसे स्तर पर बमबारी की जाएगी जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।
न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने बताया कि वह लंबे समय से ईरान की "किल लिस्ट" (मारने की सूची) में शामिल रहे हैं। उन्होंने उन खबरों का भी खंडन किया जिनमें कहा गया था कि इजरायली खुफिया एजेंसी ने उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की ईरान की कथित साजिश के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि मैं लंबे समय से उनकी लिस्ट में रहा हूं। हमें इसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। बस एक बात है, मैंने निर्देश दिए हैं अगर कुछ भी होता है, तो उन पर ऐसे हमले किए जाएँ जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे हों।
Also read: US Airstrikes on Iran: ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, 80 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव
ट्रंप की ये बातें ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की कथित ईरानी साज़िश से जुड़ी हालिया रिपोर्टों के बाद सामने आई हैं। ईरान में अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमलों में मारे जाने के 131 दिन बाद, शुक्रवार तड़के खामेनेई को ईरान के मशहद में इमाम रज़ा दरगाह में दफ़नाया गया।
युद्धविराम समाप्त हो गया है- ट्रंप
इस बीच ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट को साझा कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन ने तेहरान के अनुरोध के बाद इस्लामिक रिपब्लिक के साथ बातचीत जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है, लेकिन दोहराया कि अमेरिका अभी भी दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम को "समाप्त" मानता है। ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक ने हमसे 'बातचीत' जारी रखने के लिए कहा है। हम ऐसा करने के लिए सहमत हो गए हैं, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने उन्हें स्पष्ट रूप से बता दिया है कि युद्धविराम समाप्त हो गया है।
आपको बता दें कि ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कतरी वार्ताकार तनाव कम करने और अमेरिका-ईरान बातचीत फिर से शुरू करने के प्रयास में ईरान की यात्रा कर रहे हैं।