Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Modi in Auckland: न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बढ़ाया भारत का मान, बोले- 140 करोड़ देशवासियों का संदेश लेकर आया हूं

PM Modi in Auckland: न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बढ़ाया भारत का मान, बोले- 140 करोड़ देशवासियों का संदेश लेकर आया हूं

PM Modi in Auckland: न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायाडक्ट बिज़नेस सेंटर में खेल और बिज़नेस से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऑकलैंड आप सबके बीच में आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है मैं प्रधानमंत्री लक्सन और उनके सकारात्मक विचारों और भारत के प्रति उनके गहरी प्रतिबद्धता के लिए विशेष आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी की उपस्थिति न्यूजीलैंड की iनवाचार, उद्यम और भविष्य-उन्मुख सोच का प्रतीक है। भारत की ओर से मैं 140 करोड़ लोगों की आकांक्षा और महत्वाकांक्षा का संदेश लेकर आया हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और न्यूजीलैंड के संबंध एक मोड़ पर हैं। आज हम अपने संबंधों रणनीतिक साझेदारी के सूत्र में बांध रहे हैं। ये केवल एक राजनयिक मील का पत्थर नहीं है, ये हमारे साझा भविष्य का एक नया संकल्प है। इस वर्ष दोनों देशों के 9 महीनों के रिकॉर्ड समय में मुक्त व्यापार समझौते हुआ है। उन्होंने कहा कि ये आप सभी के लिए बाज़ार तक पहुंच, निवेश, सेवाएं, तकनीक और टैलेंट मोबिलिटी के नए अवसर लेकर आएगा। मुझे विश्वास है कि नए जोश और उत्साह के साथ काम करते हुए हम 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना बढ़ाएंगे। न्यूजीलैंड द्वारा अगले 15 वर्षों में भारत में 20 बिलियन डॉलर का निवेश कमिटमेंट किया गया है। ये केवल निवेश का नहीं, बल्कि भारत की विकास यात्रा में सहभगी बनने का भी कमिटमेंट है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारा बढ़ता हुआ मध्यम वर्ग, बड़े पैमाने पर डिजिटल तकनीक को अपनाना और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भारत को विकास की एक अनोखी कहानी बनाते हैं। भारत में हमने 'सुधार, प्रदर्शन और बदलाव' को अपने शासन का आधार बनाया है। आज भारत में नीतिगत स्थिरता है, राजनीतिक स्थिरता है और विकास कीनिरंतरता है इसलिए आज विश्व को हमारा संदेश है -भारत सिर्फ़ एक बाज़ार नहीं है। भारत वैश्विक विकास के लिए एक लॉन्च पैड है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के ऊर्जा भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए मैं मेरे मित्र प्रधानमंत्री लक्सन का आभार व्यक्त करता हूं।  उन्होंने स्वागत में ऐसी गर्मजोशी दिखाई है कि ऑकलैंड की सर्दी भी आज कुछ कम लग रही है। पिछले वर्ष पीएम लक्सन की भारत यात्रा से हमारे सहयोग के हर क्षेत्र में नई ऊर्जा आई है। आज चालीस वर्षों के बाद भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा हो रही है। यह हमारे संबंधों के एक नए अध्याय का शुभारंभ है। भारत और न्यूजीलैंड का लोकतांत्रिक मूल्यों में दृढ विश्वास हमें मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्राकृतिक आराम प्रदान करता है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमने हमारे संबंधों को अभूतपूर्व गति प्रदान की है। आज की बैठक में हमने हमारे सहयोग को नई गहराई और व्यापकता देने पर विस्तार से चर्चा की है। हमने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत हम हर क्षेत्र में स्पष्ट लक्ष्यों और ठोस परिणामों के साथ आगे बढ़ेंगे...इस वर्ष हमने रिकॉर्ड समय में मुक्त व्यापार समझौते किया।  इस उपलब्धि से दोनों देशों के उद्योगों, किसानों और युवाओं के लिए नए द्वार खुलेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, नकली शराब बनाने का बड़ा नेटवर्क उजागर

Haryana News: हरियाणा के रोहतक पुलिस ने नकली शराब के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है। इन्द्र नगर में एक बंद प्लॉट में आरओ प्लांट की आड़ में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब और उसे तैयार करने का सामान बरामद किया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया में सियासी बवाल! नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया 20 KM लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का विधानसभा टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों का भारी विरोध देखने को मिला। समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 पर करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast