Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में करंट ने उजाड़ा परिवार! शाहाबाद में बिजली विभाग की लापरवाही से दो भाइयों की दर्दनाक मौत

Haryana News: हरियाणा में करंट ने उजाड़ा परिवार! शाहाबाद में बिजली विभाग की लापरवाही से दो भाइयों की दर्दनाक मौत

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद उपमण्डल के धंतौड़ी गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से गंभीर हादसा हो गया। जिसमें दो सगे भाइयों की जान चली गई जबकि परिवार का तीसरा सदस्य की हालत गंभीर है इस बड़ी लापरवाही से इलाके के लोगो मे रोष है। करंट की ज़द में आने से सगे भाइयों बलविंदर और नाथी राम की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। वहीं इस हादसे में नाथी राम का बेटा नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

गांव के लोगों ने बताया कि गांव की गली में घर के बाहर से 11000 वोल्टेज की लाइन जा रही थी और कई बार बिजली विभाग को सूचित भी किया गया था कि इसकी तरफ ध्यान दिया जाए। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं करंट की ज़द में आने से सगे भाइयों बलविंदर और नाथी राम की मौत हो गई। वहीं तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीण सोहनलाल ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही की वजह से आज उनके गांव के दो सगे भाइयों की करंट लगने की वजह से मौत हो गई है बिजली की तारो से लोहे की चारपाई उसमें टच हो गई और करंट आने की वजह से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

योगी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इनमें सबसे चर्चित फैसला 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने है।

उत्तराखंड में 25 अगस्त से संस्कृत सप्ताह शुरू, 26 सितंबर तक चलेगा संस्कृत मास

संस्कृत शिक्षा सचिव, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार ने संस्कृत सप्ताह के आरंभ होने से पूर्व की माननीय राज्यपाल महोदय से भेंट। सचिव ने पिछले कुछ सप्ताहों में इंडोनेशिया, नेपाल एवं थाइलैंड के राजदूतों से हुई भेंट के बारे में जानकारी साझा करने के साथ-साथ पुणे एवं मुंबई के प्रतिष्ठित संस्कृत संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के भ्रमण के बावत भी जानकारी साझा की।

Uttrakhand News:मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Uttrakhand News: मसूरी टाउन हॉल में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से रक्षाबंधन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा तथा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast