Search KhabarFast

Press ESC to close

US Airstrikes on Iran: ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, 80 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव

US Airstrikes on Iran: ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, 80 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव

US Airstrikes on Iran: ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। हॉर्मुज स्ट्रेट में तीन कॉमर्शियल जहाजों हमला किया गया, जिसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इस कार्रवाई पर अमेरिका ने कहा कि उसकी सेनाओं ने मंगलवार (स्थानीय समय) को ईरान के खिलाफ जवाबी हमलों का एक नया दौर चलाया। इसमें 80 से ज़्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई तेहरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले कमर्शियल जहाजों पर "हमला" करने का आरोप लगने के बाद की गई। वहीं, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि इन हमलों में किसी आम नागरिक के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ये हमले 7 जुलाई को "होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हालिया हमलों के तुरंत जवाब" के तौर पर किए गए थे। एक बयान में CENTCOM ने कहा, "अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने 7 जुलाई को ईरान के खिलाफ आक्रामक हमलों का एक नया दौर पूरा किया। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हालिया हमलों के तुरंत जवाब के तौर पर सटीक हथियारों से 80 से ज़्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी सेना ने बताया कि इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड-एंड-कंट्रोल नेटवर्क, तटीय रडार साइट्स, एंटी-शिप मिसाइल क्षमताएं और होर्मुज जलडमरूमध्य व उसके आसपास काम कर रही इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की 60 से ज़्यादा छोटी नौकाओं को निशाना बनाया गया।

Also read: Germany Shooting: जर्मनी के स्टेड में मास शूटिंग से दहशत, 5 लोगों की मौत, 2 गिरफ्तार

सेंटकॉम के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर ईरान के और हमले करने की क्षमता को कमज़ोर करना था। अमेरिका ने आगे आरोप लगाया कि ईरान ने हाल ही में रणनीतिक जलमार्ग से गुज़र रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों  मार्शल द्वीप समूह के ध्वज वाले एम/टी अल रेकाय्यात, सऊदी अरब के ध्वज वाले एम/टी वेड्यान और लाइबेरिया के ध्वज वाले एम/टी साइप्रस प्रॉस्पेरिटी पर हमले किए थे।

इन कथित हमलों को युद्धविराम का उल्लंघन बताते हुए सेंटकॉम ने कहा, "ईरानी सेना द्वारा की गई यह अनुचित आक्रामकता युद्धविराम का स्पष्ट और खतरनाक उल्लंघन है और नौवहन की स्वतंत्रता को कमज़ोर करती है। आगे बताया गया कि सेंटकॉम बल तैनात हैं और समझौते का पालन न करने पर ईरान को जवाबदेह ठहराने के लिए तैयार हैं।

इस बीच, ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने होर्मोज़गान प्रांत के गवर्नर के कार्यालय का हवाला देते हुए बताया कि "मंगलवार शाम को अमेरिकी विरोधी द्वारा किए गए हमलों के परिणामस्वरूप अब तक किसी भी नागरिक के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, हवाई हमलों के बाद कई स्थानों पर सिलसिलेवार विस्फोट हुए, जिनमें क़ेशम द्वीप और बंदरगाह शहर सिरिक और बंदर अब्बास शामिल हैं। रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि बंदर अब्बास के शाहिद हक्कानी बंदरगाह और सिरिक के घाट पर आग लग गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग, 143 साल पुराना टाउन हॉल आग में तबाह

Violence In France:यूरोपीय देश फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवनयापन लागत और सरकारी सेवाओं की बदहाली के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को देशभर के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों की भीड़ के बीच कुछ जगहों पर हिंसा भड़क उठी।

India-US News: रूस से तेल खरीदने पर भारत को राहत, ट्रंप ने टैरिफ पर लिया बड़ा फैसला

India-US News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान से जुड़े प्रतिबंधों के नए कानून के तहत कई प्रतिबंधों और टैरिफ प्रावधानों को फिलहाल लागू होने से रोक दिया है। 16 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। इस कदम से रूस से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस खरीदने वाले देशों, जिनमें भारत और चीन शामिल हैं, पर प्रस्तावित 100 प्रतिशत तक के अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ का खतरा फिलहाल टल गया है। व्हाइट हाउस के आदेश के मुताबिक, राष्ट्रपति को कानून की धारा 115 के तहत कुछ प्रतिबंधों और शुल्कों में छूट देने का अधिकार है।

सऊदी जाने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट, एयर इंडिया ने 20 अक्टूबर और इंडिगो ने 24 अक्टूबर तक कैंसिल की सारी फ्लाइट्स

Saudi Arabia flights cancelled: सऊदी अरब में हाल ही में नागरिक हवाई अड्डों और विमानन बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों के मद्देनजर, एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर, 2026 तक रद्द कर दिया है। इसके अलावा इंडिगो ने भी रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना की उड़ानें 24 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दी हैं। बता दें, यह फैसला सऊदी अरब में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए लिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast