Search KhabarFast

Press ESC to close

फिर लौटेगी गैस-तेल की किल्लत? ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर की बमबारी;ट्रंप ने शांति समझौता हुआ खत्म!

फिर लौटेगी गैस-तेल की किल्लत? ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर की बमबारी;ट्रंप ने शांति समझौता हुआ खत्म!

Trump Cancels Peace Deal:मध्य पूर्व में एक बार फिर युद्ध की स्थिति गंभीर हो गई है। अमेरिका और ईरान के बीच जून में हुआ शांति समझौते अब पूरी तरह टूट चुका है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकरों पर हुए हमलों के बाद दोनों देशों के बीच फिर टकराव की स्थिति बनी हुई है।

अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पलटवार किया है, जिससे वैश्विक स्तर पर एक बार फिर गैस और तेल की भारी किल्लत होने की आशंका बढ़ गई है। हालिया विवाद की शुरुआत तब हुई जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन कॉमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया गया। इनमें कतर का एक एलएनजी टैंकर और सऊदी अरब का एक तेल टैंकर शामिल था।

अमेरिका का ईरान पर हमला

अमेरिका ने इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। इसके जवाब में अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान की वायु रक्षा प्राणलियों, रडार साइटों, एंटी शिप मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइटों पर बम बरसाए। ईरान के प्रमुख बंदरगाह शहर बुशहर में भी कई धमाकों की पुष्टी हुई है। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, होर्मुज के जहाजों हर हमले के बाद अमेरिका ने इसे सजा के तौर पर अंजाम दिया है। यह कार्रवाई पिछले हफ्ते की तुलना में 4-5 गुना ज्यादा शक्तिशाली थी। हमले के बाद ईरान के बंदर अब्बास, सिरीक और केशम द्वीप पर कई धमाकों की आवाज सुनी गई।    

Also read: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता का अंतिम चरण, कांग्रेस ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

ईरान की तरफ से जवाबी कार्रवाई

इसके तुरंत बाद ईरान की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी हैं। बहरीन और कुवौत में मिसाइल अलर्ट सायरन बजने की खबरें सामने आई हैं। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की रिवोल्यनशनरी गार्ड्स का कहना है कि उसने बहरीन और कुवैत में 85 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। जिसमें बहरीन का ईसा एयरबेस भी शामिल है। आईआरजीसी ने बुशहर प्रांत के ऊपर अमेरिका के एक MQ-9 ड्रोन को मार गिराने का भी दावा किया है।   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यांमार से भाग रहे 500 से ज्यादा रोहिंग्या लापता, समुद्र में दो नावें डूबने की आशंका

म्यांमार में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी मानवीय त्रासदी की आशंका जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की दो एजेंसियों के अनुसार, म्यांमार से जान बचाकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की खबर है।

फ्रांस में गर्मी के कारण बंद हुए परमाणु रिएक्टर, क्या भारत में भी है ऐसा खतरा?

यूरोप में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब बिजली उत्पादन पर भी दिखाई देने लगा है। फ्रांस में इस सप्ताह तीन परमाणु रिएक्टरों को बंद करना पड़ा, जबकि कई अन्य रिएक्टरों का उत्पादन भी कम कर दिया गया।

रघुराम राजन को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में मिली जगह, मौद्रिक नीति की करेंगे समीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की एक महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। राजन के साथ दिल्ली में जन्मे अर्थशास्त्री राज चेट्टी और माइक्रोसॉफ्ट की अधिकारी आशा शर्मा को भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अलग-अलग समितियों में नियुक्त किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast