Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 11 July 2026 : देश में अगले 24 घंटे भारी! 15 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 11 July 2026 : देश में अगले 24 घंटे भारी! 15 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 11 July 2026 : देश में मानसून का सितम जारी है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों में बारिश और आंधी तूफान का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं मौसम को लेकर (IMD) ने बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 15 राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 70 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 11 जुलाई को देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, आंध्र प्रदेश और केरल शामिल हैं। इन राज्यों के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली के बात करें, आज से आने वाले 15 जुलाई तक कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आज यानी 11 जुलाई को राजधानी दिल्ली में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं अधिकतक तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं यूपी को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है।(IMD) ने यूपी के 58 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में  मौसम विभाग ने 11 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, हिमाचल के कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश, आंधी-तूफान और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मनाली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और चमोली में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अग्निवीर 4 साल बाद कर सकेंगे शादी! दूसरे कार्यकाल में मिलेगी छूट, जानिए क्या हैं नए नियम

Agnipath Scheme 2026 : अग्निपथ योजना में जल्द बड़ा बदलाव हो सकता है। केंद्र सरकार और सेना के स्तर पर इस बात पर विचार चल रहा है कि अग्निवीरों को शुरुआती 4 साल की सेवा के बाद शादी करने की अनुमति दे दी जाए।

Delhi Traffic Advisory: सोमवार को दिल्ली के कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory:राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजघाट पर वीआईपी आवाजाही, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर नगर कीर्तन और उत्तरी दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसका असर मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर पड़ सकता है।

Fog Driving Tips: कोहरे में कार चलाते समय न करें ये गलतियां, सफर पर निकलने से पहले जरूर चेक करें ये 6 चीजें

Fog Driving Tips:सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सुबह और रात के समय कोहरे का असर बढ़ने लगता है। कई बार कोहरा इतना घना होता है कि कुछ मीटर आगे की सड़क भी दिखाई नहीं देती। ऐसी स्थिति में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। अचानक सामने वाहन आने या सड़क पर कोई बाधा दिखने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast