Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Iran War:ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा केंद्र पर हमले 5 दिनों के लिए टाला, खुलने वाले हैं बातचीत के दरवाजे?

US-Iran War:ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा केंद्र पर हमले 5 दिनों के लिए टाला, खुलने वाले हैं बातचीत के दरवाजे?

US-Iran Tension: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर विराम लगता हुआ नजर आ रहा है। ट्रंप के बयान के बाद ऐसा जाहिर होता है कि बातचीत के दरवाजे खोलने की कोशिश की गई है। हालांकि, इस पर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पिछले 2 दिन में ईरान और अमेरिका के अधिकारियों ने शांति बहाल करने को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि अगले 5 दिनों तक अमेरिका ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेगा।

क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि पिछले 2 दिनों में काफी रचनात्मक बातचीत हुई है। उम्मीद करते हैं कि इस सप्ताह के अंत तक समझौता हो जाएगा। तब तक ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे। ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा विभाग को आदेश दिया है कि फिलहाल ईरान के ऊर्जा ढांचे पर कोई हमला नहीं किया जाए। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।

ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट

डोनाल्ड ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने ईरान को 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को कहा था। नहीं खोलने पर ईरान के सबसे बड़े ऊर्जा केंद्र को तहस-नहस करने की धमकी दी गई थी। इस सबके बीच डोनाल्ड ट्रंप ने 23 मार्च को ट्रूथ सोशल  मीडिया पोस्ट पर एक संदेश साझा किया। जिसके मायने निकाले जा रहे हैं। ट्रंप ने लिखा कि टी पीस थ्रू स्ट्रेंथ, टू पूट इट मिडली यानी आसान शब्दों में कहे तो डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि शक्ति से शांति आती है। यानी ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से यह साफ हो गया है कि वह शक्ति के जरिए शांति लाने के पक्ष में हैं।

पिछले दो दिनों में बढ़ा तनाव

अमेरिका-इजरायल ने 20 मार्च को ईरान के परमाणु ठिकाने नतांज पर ताबड़तोड़ बमबारी की। इसके जवाब में ईरान ने हिंद महाासागर में मौजूद अमेरिका एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की। ईरान 22 मार्च को इजरायल के नक्यूलियर शहर डिमोना पर हमला किया। युद्ध के कारण अब तक ईरान में हजारों लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई समेत कई बड़े लीडर को खोया है।         

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan Blast: खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत, स्थानीय नेता बाल-बाल बचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को बाजौर जिले में हुए एक जोरदार धमाके में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय नेता बाल-बाल बच गए।

Trump Tariff: ट्रंप ने भारत पर लगाया 10% अतिरिक्त टैरिफ, पाकिस्तान-बांग्लादेश पर भी कसा शिकंजा

Trump Tariff: एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ा झटका दिया। अमेरिका ने अपने 'सेक्शन 301' के तहत कई देशों पर 10% और 12.5% ​​के नए टैरिफ स्लैब लागू करने का ऐलान किया। भारत को कम टैरिफ वाली 10% की कैटेगरी में रखा गया है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली पर 12.5% ​​टैरिफ लगाने की योजना थी, लेकिन लेबर प्रैक्टिस (मज़दूरों से जुड़े तौर-तरीकों) पर हुई सार्थक बातचीत के बाद भारत को कम दर वाली कैटेगरी में जगह मिल गई।

US News: अमेरिका के सिएटल में फायरिंग का तांडव, स्पेस नीडल के पास गोली लगने से 2 की मौत

US News: अमेरिका का सिएटल शहर रविवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दल गया है। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast