Search KhabarFast

Press ESC to close

Pakistan Blast: खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत, स्थानीय नेता बाल-बाल बचे

Pakistan Blast: खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत, स्थानीय नेता बाल-बाल बचे

Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को बाजौर जिले में हुए एक जोरदार धमाके में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय नेता बाल-बाल बच गए। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। पुलिस के अनुसार यह धमाका खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले की सलारजई तहसील में ताली बांध के पास हुआ। धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाजौर निवासी सुलेमान कारी और गुलाम के रूप में हुई है।

स्थानीय नेता सुरक्षित बचे

अधिकारियों ने बताया कि धमाके के समय एक स्थानीय नेता भी वहां मौजूद थे, लेकिन वह सुरक्षित बच गए। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों को खार अस्पताल भेज दिया गया है।

जांच जारी, किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी

पुलिस का कहना है कि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि धमाका कैसे हुआ। अब तक किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही हैं।

पहले भी हिंसा का केंद्र रहा है यह इलाका

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पिछले कई वर्षों से उग्रवादी हिंसा से प्रभावित रहा है। अफगानिस्तान से लगी सीमा के कारण इस क्षेत्र में अक्सर आतंकी गतिविधियों और सुरक्षा बलों पर हमलों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। पाकिस्तान सरकार का आरोप है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने नवंबर 2022 में संघर्ष-विराम खत्म होने के बाद इस क्षेत्र में हमले तेज कर दिए हैं।

कुछ दिन पहले भी हुआ था बड़ा हमला

इससे पहले 24 जुलाई को खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में एक आत्मघाती हमला हुआ था। हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी सुरक्षा चौकी से टकरा दी थी। इस हमले में 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी, जिनमें 12 सैनिक, 2 पुलिसकर्मी और वन विभाग का एक पूर्व अधिकारी शामिल थे। लगातार हो रही इन घटनाओं ने एक बार फिर पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था और आतंकी खतरे को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ताजा धमाके की जांच में जुटी हैं और दोषियों की तलाश की जा रही है।

Also read: Trump Tariff: ट्रंप ने भारत पर लगाया 10% अतिरिक्त टैरिफ, पाकिस्तान-बांग्लादेश पर भी कसा शिकंजा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Trump Tariff: ट्रंप ने भारत पर लगाया 10% अतिरिक्त टैरिफ, पाकिस्तान-बांग्लादेश पर भी कसा शिकंजा

Trump Tariff: एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ा झटका दिया। अमेरिका ने अपने 'सेक्शन 301' के तहत कई देशों पर 10% और 12.5% ​​के नए टैरिफ स्लैब लागू करने का ऐलान किया। भारत को कम टैरिफ वाली 10% की कैटेगरी में रखा गया है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली पर 12.5% ​​टैरिफ लगाने की योजना थी, लेकिन लेबर प्रैक्टिस (मज़दूरों से जुड़े तौर-तरीकों) पर हुई सार्थक बातचीत के बाद भारत को कम दर वाली कैटेगरी में जगह मिल गई।

Donald Trump Tariff: ट्रंप का नया टैरिफ बम! जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क का ऐलान

Donald Trump Tariff: एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया पर टैरिफ का बम फोड़ दिया है। ट्रंप ने पहले कनाड़ा पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसके बाद सभी जेनेरिक दवाओं पर 200% तक आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारत जैसे देशों पर पड़ सकता है, जो दुनिया के प्रमुख जेनेरिक दवा निर्यातकों में शामिल हैं। भारतीय फार्मा कंपनियों के निर्यात, कारोबार और अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा पर इसका प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast