Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price Today 27July 2026: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें आज का रेट, 24K, 22K और 18K गोल्ड की ताजा कीमतें

Gold-Silver Price Today 27July 2026: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें आज का रेट, 24K, 22K और 18K गोल्ड की ताजा कीमतें

Gold-Silver Price Today 27 July 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए संघर्ष की वजह से क्रूड ऑयल में तेजी की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,173 रुपये और 24 कैरेट की कीमत 1,46,370 प्रति 10 ग्राम के करीब थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। सोना बढ़कर 4,103.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं घरेलू बाजार में भी इसके दाम नए रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए हैं। बुलियन्स के अनुसार सोने का भाव 1,43,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक ,सोमवार सुबह तक सोने की कीमत 1,42,757 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों और खरीदारों की नजर अब बाजार के अगले रुख पर बनी हुई है।

देश की राजधानी दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बढ़ोत्तरी के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,080 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,000 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने कीमत 1,08,850 रुपये प्रति दस ग्राम है। चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये तक पहुंच गई है।

मुंबई और कोलकाता सोने-चांदी का ताजा रेट

मुंबई और कोलकाता में आज सोने और चांदी की कीमतें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं। ताजा बाजार भाव के अनुसार 22 कैरेट सोना 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चांदी की कीमत मुंबई और कोलकाता में 2,40,000 पर पहुंच गई है।

चेन्नई में सोने चांदी का भाव

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,32,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 2,45,900 रुपये प्रति किलो मिल रही है।

पुणे और बेंगलुरु क्या है दाम

पुणे और बेंगलुरु में सोने-चांदी का भाव लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं। दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही चांदी की कीमत पुणे और बेंगलुरु में 2,40,000 हजार के करीब पहुंच गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cyclone Arnab:आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा चक्रवात 'अर्नब', ओडिशा में भी दिख रहा जबरदस्त असर; अगले 36 घंटों के लिए कई जिले में हाई अलर्ट

Cyclone Arnab Alert: मौसम विभेग के ताजा अपडेट के अनुसार चक्रवात अर्नब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बहुत गंभीर साइक्लोनिक तूफान में बदल गया है, तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 28 अक्टूबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के पास से पार कर सकता है।

Aaj Ka Mausam 27 October: चक्रवात अर्नब मचा रहा भयंकर तबाही, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश बनेगी आफत, IMD से जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

27 October Weather Update: इस समय बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब सक्रिय है, जो आज 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार को तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा है और देश के कई इलाकों में मौसम को प्रभावित कर रहा है। इस बीचृ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, यह सिस्टम अब बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है।

Kal Ka Mausam 28 October: तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवात 'अर्नब', आंध्र प्रदेश-ओडिशा में बारिश का कहर; IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

28 October Ka Mausam: उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। इस समय दक्षिण भारत में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जिसका असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में बराबर देखने को मिल रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast