Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में स्कॉर्पियो पलटी, 3 की मौत, 8 घायल

UP News: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में स्कॉर्पियो पलटी, 3 की मौत, 8 घायल

UP News: यूपी के हापुड़ में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां सड़क हो गया। जहां एक स्कॉर्पियो कार की दूसरी कार से टकर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

पुलिस के मुताबिक, हापुड़ के दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे (NH-9) पर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के पास हुआ। जहां दिल्ली से बिजनौर जा रही एक स्कॉर्पियो कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। चालक ने गाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर पलटते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। वहां सामने से आ रही एक अर्टिगा कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे से आ रहे कुछ अन्य वाहन भी एक-दूसरे से भिड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, वहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, फिलहाल पुलिस हरंगल से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- पेपर लीक करने वालों पर और कड़ा होगा कानून

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसे अपराधों पर और अधिक कठोर कानूनी व्यवस्था लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों युवाओं की मेहनत, उनके सपनों और उनके भविष्य की रक्षा की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम होगा।

Himachal News: हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत, 7 घायल

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast