
Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।
जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने इंडिया टीवी से बात करते हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता एक खास अपील की है। उन्होंने कहा कि जेल में कुछ ही कैदियों को दूसरा मौका मिल पाता है। उन्होंने रेखा गुप्ता से अपील करते हुए कहा कि मैं आपसे अपील करना चाहगा हूं कि वहां मौजूद कुछ लोगों के लिए वो कुछ करें, क्योंकि किसी की 1 गलती को नजरअंदाज किया जा सकता है। हालांकि मैं न्यायपालिका और उनके फैसले का पूरा सम्मान करता हूं। लेकिन अगर हम उनके लिए कुछ कर सकें, तो अच्छा रहेगा।
जेल के रूटीन पर बोले राजपाल
12 दिन जेल बिताने के बाद जब उनसे उनके रूटीन के बार में पूछा गया तो उन्होंने कुछ खास नहीं बताया। उन्होंने बताया कि वहां का खाना अच्छा है। तिहाड़ जेल को अच्छे से मैनेज किया हुआ है। इसका इतिहास लंबा है। वहां का खाना बहुत अच्छा था। बता दें कि कोर्ट ने उन्हें कुछ ही दिनों की जमानत दी है। अभी उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हुई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें केवल 18 मार्च तक ही जमानत दी है।
Leave a comment