Search KhabarFast

Press ESC to close

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है। खुद बादशाह की सास ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

तस्वीर में बादशाह अपनी पत्नी ईशा रिखी के साथ दिख रहे हैं। बता दें कि बादशाह और ईशा के बीच दोस्ती की खबर पहले भी आ चुकी है। हालांकि, इस पर बादशाह और ईशा की तरफ से कोई बयान नहीं आया था। वहीं, उनकी शादी की खबर की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। 

सोशल मीडिया पर तस्वीरें

बादशाह की सास और ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बादशाह के फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने बादशाह और ईशा की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन बने हुए दिख रहे हैं। साथ में लिखा है, गॉड ब्लेस यू। दोनों की शादी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बादशाह और ईशा सात फेरे ले रहे हैं। फोटोज में उनके घर क लोग आशीर्वाद दे रहे हैं। बता दें कि पिछले पांच साल से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आ रही थीं।

पहली पत्नी से हुआ तलाक                     

बता दें कि बादशाह तलाकशुदा है। उनकी पहली पत्नी का नाम जैस्मिन मसीह है। दोनों के बीच दोस्ती फेसबुक पर हुई थी, उसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने 2012 में शादी कर ली। बादशाह और जैस्मिन की एक बेटी भी है। जिसका जन्म 2017 में हुआ है। वे 2020 में आपसी असहमति से अलग हो गए। उनकी एक बेटी, जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। बादशाह ने बताया कि था सांस्कृतिक मतभेदों और बेटी की भलाई के लिए, उन्होंने बहुत कोशिशों के बाद तलाक का कठिन फैसला लिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

'हैवान' में मोहनलाल की छोटी झलक की वजह बड़ी खास, जानें उनका क्या है सैफ अली खान से कनेक्शन

Haiwan Character Mohanlal:प्रियदर्शन की फिल्म हैवान सिनेमघरों में 11 सितंबर दो दस्तक दे चुकी है। फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भूमिका अहम है। एक तरफ सैफ दृष्टिहीन श्याम राणे का किरदार निभा रहे हैं, वही, अक्षय कुमार परशुराम नाम से विलेन का रोल कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast