Search KhabarFast

Press ESC to close

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर सिंह से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद बॉलीवुड में हंगामा मच गय था। अब पता चला है कि रणवीर को अमेरिकी नंबर से धमकी दी गई थी।

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि क्राइम ब्रांच उस नंबर की जानकारी लेने के लिए प्रोटोकाल के जरिए अमेरिकी एजेंसी से संपर्क साध रही है। बताया जा रहा है कि बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट भेजकर रणवीर सिंह से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

जांच में अब तक क्या खुलासा हुआ

क्राइम ब्रांच की जांच में रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टी की गई है। हालांकि, इससे जुड़े अन्य सबूतों को क्राइम ब्रांच इक्ट्ठा करने की कोशिश कर रही है। क्राइम ब्रांच के अनुसार हैरी बॉक्सर ने ये वॉइस नोट रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद भेजा था। वहीं, धमकी मिलने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में फिलहाल एफआईआर नहीं की है लेकिन, पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड  

बता दें कि लंबे समय से बिश्नोई गैंग ब़ॉलीवुड को निशाने पर ले रहा है। रणवीर सिंह से पहले बिश्नोई गैंग ने सलमान खान, कपिल शर्मा, पवन सिंह और रोहित शेट्टी जैसे सितारों को निशाना बनाया है। जिसके बाद इन सेलेब्स की सुरक्षा बढ़ाई गई है। रणवीर सिंह ने अब तक इस विवाद पर कोई बयान नहीं दिया है। अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इन दिनों धुरंधर की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। जल्द ही वो धुरंधर 2 में भी नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि धुरंधऱ 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों ने खींचा सबका ध्यान, रोमांटिक तस्वीरों ने मचाया तहलका; फैंस बोले - जोड़ी नंबर 1

Govinda and Komal Rani: बीते कुछ समय से बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा लाइमलाइट में बने हुए है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन और अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नाम जोड़े जाने को लेकर गोविंदा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे है, तो कुछ लोग दोनों को ट्रोल कर रहे है।

Matrubhumi Trailer: वर्दी में दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार, गलवान संघर्ष की कहानी लेकर आ रही 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज

Galwan Valley clash: सलमान खान-स्टारर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आज 11 नवंबर 2026 बुधवार को रिलीज़ कर दिया है। इसमें साल 2020 के गलवान वैली क्लैश से प्रेरित एक इंटेंस वॉर ड्रामा की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर में सलमान को कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू के रूप में एक कमांडिंग आर्मी अवतार में दिखाया गया है, जिन्होंने गलवान वैली क्लैश के दौरान 16 बिहार रेजिमेंट को लीड किया था।

‘Matrubhumi’ Film Controversy: ‘स्क्रिप्ट चेंज करो, रीराइट करो…ये सब बकवास है', फिल्म ‘मातृभूमि’ विवाद पर सलमान खान का तगड़ा जवाब

Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में बने हुए है। लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में घिरी नजर आ रही है। जिस पर सलमान खान में चुप्पी तोड़ते हुए सारी बातें क्लियर कर दी है। दरअसल, एक्टर ने उन दावों को खारिज कर दिया है कि उनकी आने वाली फिल्म चीन के खिलाफ कोई रुख अपनाती है या सरकार ने मेकर्स पर स्क्रिप्ट बदलने या फिर से लिखने का दबाव डाला है। उन्होंने ऐसी खबरों को 'बकवास' बताया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast