Search KhabarFast

Press ESC to close

Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

Google Pixel 10 : अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। Google Pixel 10 फिलहाल Amazon पर ₹13,000 से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, Amazon पर यह स्मार्टफोन फिलहाल ₹66,990 में लिस्टेड है। यानी ग्राहकों को सीधे ₹13,009 की छूट मिल रही है। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके कीमत को और कम किया जा सकता है।

जानें स्पेसिफिकेशंस

Google Pixel 10 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Also read: Jio का धमाकेदार ऑफर! 200 रुपये में 30GB डेटा, एक ही प्लान में Live TV और 15 OTT ऐप्स

फ्रंट में 10.5MP कैमरा

Google Pixel 10 में 4,970mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए Pixel 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP प्राइमरी कैमरा , 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 10.5MP कैमरा दिया गया है।

Also read: Citroen eC3X का टीजर जारी, भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

क्या Google Pixel 10 खरीदना चाहिए?

Google Pixel 10 कंपनी के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स में से एक माना जा रहा है। Tensor G5 चिपसेट रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा, कैमरा क्वालिटी, AI फीचर्स और स्टॉक Android अनुभव इसकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। हालांकि, इसकी चार्जिंग स्पीड कुछ प्रतिस्पर्धी फ्लैगशिप फोन्स की तुलना में धीमी है। साथ ही, गेमिंग परफॉर्मेंस और LTPO डिस्प्ले की कमी कुछ यूजर्स को निराश कर सकती है। इसके बावजूद, यदि आपकी प्राथमिकता शानदार कैमरा, साफ-सुथरा Android अनुभव और Google इकोसिस्टम है, तो Pixel 10 एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

भारत के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कारें बनाएगी VinFast, जानें क्या हो सकती है कीमत

वियतनाम की वाहन कंपनी VinFast ने भारतीय बाजार के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कारें तैयार करने की योजना बनाई है। रॉयटर्स से बातचीत में पांच सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने भारत में अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast