Weather Update:देश के दक्षिणी हिस्से में मॉनसून की प्रगति के साथ दिल्ली में भी मानसून को लेकर संभवानाएं बढ़ती जा रही है। कई राज्यों में मानसून दस्तक दे दी है लेकिन, राजधानी दिल्ली अभी भी मानसून की पहुंच से दूर है। माना जा रहा है कि 25 से 30 जून के बीच मानसून का आगमन हो सकता है। यानी दिल्ली दिल्ली में इस बार अपने तय समय के आसपास ही मानसून के पहुंचने की आशंका है।
हालांकि, मॉनसून की प्रगति कई बार हवाओं के धीम पड़ने के साथ ही धीमी पड़ सकती है। इसलिए ये कहना अभी जल्दबाजी होगी कि मानसून तय समय से दिल्ली पहुंच जाएगी।
दूसरी तरफ मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार यानी 8 जून को 40 से 42 डिग्री तक तापमान रहने की संभावना है। हालांकि, तीन दिनों बाद दिल्ली के मौमस पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। वहीं, बुधवार यानी 10 जून को भारी आंधी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान गिरने की आशंका है।
राजधानी में फिर चढ़ा पारा
वहीं, दिल्ली में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो गया है। रविवार यानी 7 जून को दोहपर में गर्म हवा का सामना करना पड़ा। मौमस विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब हवा के रुख में बदलाव देखा जा रहा है। दिल्ली में अब ज्यादातर हवा पश्चिमी, उत्तर पश्चिमी या दक्षिण पश्चिम से आ रही है। यह सूखी और गर्म हवा है।
Also read: 11 राज्यों में मानसून में दी दस्तक, दिल्ली-NCR में कब बरसेगा बदरा, जानें तक रहेगी लू
कहीं-कहीं बारिश हुई
रविवार को दिल्ली में दिनभर की गर्मी के बाद शाम में हल्की-हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार शाम को पांच बजे आईजीआई हवाई अड्डा, पालम और आयानगर जैसे इलाकों में घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इस दौरान हल्की बारिश भी देखने को मिली। पालम में 2.6 और आयानगर में 0.3 मिमी बारिश दर्ज हुई।