Jahangir Khan Arrested: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और फालता विधानसभा क्षेत्र से पूर्व उम्मीदवार जहांगीर खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आज सोमवार सुबह स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने जहांगीर खान को नेपाल बॉर्डर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। ये पुलिस के अनुसार, वे कई दिनों से फरार चल रहे थे और पड़ोसी देश की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन समय रहते STF ने उन्हें पकड़ लिया।
बता दें, जहांगीर खान को 'पुष्पा' के नाम से जाना जाता था। जिन पर बीते चुनाव के दौरान फालता विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को धमकाने, जबरन वसूली और हिंसा के आरोप उन पर लगे थे।
Also read: Tourist Place: भारत में यह जगह बना पसंदीदा हिल स्टेशन, एक ही दिन में बदल जाते हैं तीन मौसम
कैसे हुई गिरफ्तारी?
दरअसल, STF की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जहांगीर खान नेपाल की ओर भागने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं। मालून हो कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जहांगीर खान फालता विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रह थे।
लेकिन इस दौरान उन पर मतदाताओं को धमकाना और चुनावी हिंसा, जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन), लैंड ग्रैबिंग और पोस्ट-पोल हिंसा के कई गंभीर आरोप लगाए गए। इसके अलावा उन पर BLO को प्रभावित करने और मृतकों के नाम सूची में जोड़ने का आरोप भी लगाया गया था। इसके बाद उन्होंने हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा बढ़ाने की याचिका भी दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी।
फालता विधानसभा सीट पर हुई थी रिपोलिंग
विधानसभा चुनाव से पहले ही जहांगीर खान निशाने पर आ गए थे और बाद में चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप लगे। जिस वजह से चुनाव आयोग ने फालता सीट पर दोबारा चुनाव कराए। इसके बाद उन्होंने रिपोलिंग से पहले ही चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था।