Search KhabarFast

Press ESC to close

'Awarapan 2' से शिवम बनकर लौट रहे इमरान हाशमी, फैंस के लिए आया अपडेट; बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल को दे पाएंगे टक्कर?

'Awarapan 2' से शिवम बनकर लौट रहे इमरान हाशमी, फैंस के लिए आया अपडेट; बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल को दे पाएंगे टक्कर?

Awarapan 2 Update: 'पहले भी कहा है, अब भी कहूंगा और मरते दम तक कहता रहूंगा...साला अखा बॉलीवुड एक तरफ, इमरान हाशमी एक तरफ।' इन लाइन्स का मतलब सिर्फ इमरान हाशमी के फैंस ही समझ सकते हैं। साल 2007 में आई इमरान हाशमी की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' दर्शकों का पागल कर दिया है। वहीं, अब इस फिल्म का सीक्वल भी आ रहा है, जिसका लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे थे। ये सीक्वल 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। लेकिन इसी के साथ एक टेंशन की बात भी है। तो चलिए उस टेंशन के बारे में जानते है।

फिल्म 'आवारापन 2' पर आया बड़ा अपडेट

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' पर मेकर्स ने सॉलिड अपडेट दे दिया है। विशेष फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कंफर्म कर दिया है कि 'आवारापन 2' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने केप्शन में लिखा 'OGs जानते हैं कि यह सिर्फ फिल्म का शूट खत्म होना नहीं है. वो आपके लिए लौट रहा है।' इसी के साथ उन्होंने हैशटैग में #ShivamReturns लिखा है। यानी फिल्म के सीक्वल में भी इमरान के किरदार का नाम शिवम ही होगा।

सनी देओल के साथ धमाकेदार टक्कर

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को दस्तक देना वाली है। लेकिन इससे एक दिन पहले 13 अगस्त को सनी देओल स्टारर फिल्म 'लाहौर 1947' रिलीज होनी वाली है। यानी दोनों फिल्में स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज हो रही है। ऐले में ये देखने काफी दिलचस्प होगा कि दर्शकों के दिलों पर कौन-सी फिल्म राज करेगी।

  Also read: Viral Girl: उसका हाथ मेरे कुर्ते के अंदर से जांघ तक गया.. वायरल गर्ल का चौंकाने वाला खुलासा, जानिये कौन था वो शख्स ?

फिल्म 'आवारापन' की कहानी

बता दें, इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन एक गैंगस्टर की कहानी है, जो प्यार, विश्वास और मोक्ष की तलाश में भटकता है। शिवम पडित (इमरान हाशमी) एक दिल टूटा, नास्तिक और क्रूर हिटमैन है, जो अपने बॉस भरत मलिक (आशुतोष राणा) के लिए काम करता है। अपनी पुरानी प्रेमिका के दर्द को भूलने के लिए वह अपराध की दुनिया में खोया रहता है। लेकिन जब उसे अपने बॉस की मिस्ट्रेस रीमा (मृणालिनी शर्मा) पर नजर रखने का काम सौंपा जाता है, तो उसकी जिंदगी बदल जाती है। रीमा की मासूमियत और आस्था शिवम के अंदर दबे इंसान को जगा देती है। फिल्म प्यार, वफादारी, पाप और मुक्ति के बीच फंसे एक इंसान की दर्द भरी यात्रा दिखाती है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast