Search KhabarFast

Press ESC to close

तपती धूप के बाद मौसम हुआ सुहाना, लेकिन लापरवाही से बिगड़ सकती है तबीयत; जानिए बारिश में भी कैसे रहे फिट

तपती धूप के बाद मौसम हुआ सुहाना, लेकिन लापरवाही से बिगड़ सकती है तबीयत; जानिए बारिश में भी कैसे रहे फिट

Monsoon Care Tips: बीते कुछ दिनों से देशभर के मौसम में बदलाव हो रहा है। पहले तपती धूप ने लोगों को भीषण गर्मी का अहसास दिलाया। लेकिन हालिया दिनों में तेज हवाओं और बारिश ने हर किसी का मन खुश कर दिया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन मौसम के इस बदलाव के साथ स्वास्थ्य जोखिम भी बढ़ जाते हैं। दरअसल, तापमान में अचानक गिरावट, नमी और ठंडक के कारण वायरल संक्रमण, पेट की बीमारियां, फंगल इंफेक्शन जैसी समस्या लोगों को घेर लेती है। तो चलिए जानते है बदलते मौसम में खुद को कैसे इन समस्याओं से दूर रख सकते हैं।

1. बारिश में भीगना और गीले कपड़ों में रहना

तपती गर्मी के बीच पहली बारिश अक्सर लोगों को राहत देती है। लेकिन यही वो समय होता है जब बीमारी घर तक पहुंच जाती है। अचानक शुरु हुई बारिश से बचने के लिए छाता ना होना और भीगते हुए घर पहुंचना। इस दौरान शरीर का तापमान अचानक गिरता है, जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल फीवर का खतरा बढ़ जाता है। फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए हमेशा छाता या रेनकोट साथ रखें। घर पहुंचते ही गीले कपड़े बदल लें और शरीर को अच्छे से सुखाएं। 

Also read: शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं लू लगी है, यहां जानें कैसे करें इसकी पहचान और बचाव के तरीके

2. बाहर का खाना खाना बंद करें

तपती धूप के बाद बारिश में लोग अक्सर गर्म समोसे या चाय का लुत्फ उठाते है। लेकिन बदलते मौसम में खुले में रखा खाना जल्दी खराब हो जाता है। बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग, डायरिया, टाइफाइड और हेपेटाइटिस A का खतरा रहता है। इसलिए हमेशा घर का गर्म-गर्म और ताजा, खाना खाएं। फल-सब्जियां अच्छे से धोकर या छीलकर खाएं।

3. हमेशा साफ पानी ही पिएं

अक्सर बारिश के दिनों में सीवर का गंदा पानी साफ पानी मिल जाता है, जिससे साफ पानी दूषित हो जाता है और वहीं पानी पीने से लेप्टोस्पायरोसिस, कॉलेरा और पेट के इंफेक्शन हो सकते हैं। ऐसे में हमेशा उबला हुआ या अच्छा RO/UV फिल्टर वाला पानी पिएं।

4. घर के आसपास पानी का जमा होना

बारिश के बाद गड्ढों और छत पर जमा पानी मच्छरों का घर बन जाता है। ऐसी ही स्थिति में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के केस अचानक बढ़ जाते हैं। इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए घर के आसपास पानी न जमा होने दें। इसके अलावा मच्छर रोधक क्रीम, नेट या मशीन का इस्तेमाल करें। शाम को पूरे कपड़े पहनें।

5. सेहत को हमेशा अनदेखा करना

अक्सर बदलते मौसम में भी लोग अपनी सेबत का ध्याम नहीं रखते। थकान, कम नींद और अनहेल्दी डाइट को अनदेखा करते रहते है। इससे शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है  और बीमारियां हमें घेर लेती है। ऐसे में हमेशा सेहत का ध्याम रखें। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन में बैठे भारतीय डॉक्टर ने हैदराबाद में की सफल रोबोटिक सर्जरी, जानें कैसे हुआ ये कमाल

तकनीक और मेडिकल साइंस ने एक बार फिर बड़ा कमाल कर दिखाया है। चीन के Wuhan में बैठे भारतीय यूरोलॉजिस्ट Syed Mohammad Ghouse ने हैदराबाद के एक मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी की।

Summer Healthy Drinks: गर्मी में खुद को रखें फिट और हाइड्रेटेड, सेलिब्रिटीज ने बताए हेल्दी समर ड्रिंक्स

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast