Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी के सहारनपुर में मौत का ‘जाम’ तैयार कर रहा था परिवार, यूरिया मिलाकर बनाई जा रही थी शराब, 5 गिरफ्तार

यूपी के सहारनपुर में मौत का ‘जाम’ तैयार कर रहा था परिवार, यूरिया मिलाकर बनाई जा रही थी शराब, 5 गिरफ्तार

UP News: यूपी के सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध और अपमिश्रित शराब के बड़े कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जहरीली शराब बनाने और बेचने के इस धंधे में पिता, मां और उनके दो बेटे मिलकर काम कर रहे थे। इनके साथ गांव की एक अन्य महिला भी शामिल पाई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़गांव पुलिस ने ग्राम सावंतखेड़ी में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अंकित, अमृत, शेरू उर्फ शेर सिंह, मीना तथा सनिता को उनके घर से गिरफ्तार किया। मौके पर चल रही अवैध शराब की भट्टी का भी भंडाफोड़ किया गया।

Also read: यूपी बीजेपी में बड़ा फेरबदल, नीरज सिंह और पूजा पाल बने उपाध्यक्ष, इन 46 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 610 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 800 लीटर लहन, 5 किलोग्राम यूरिया तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बड़े पैमाने पर उपकरण बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि शराब को अधिक मात्रा में तैयार करने और उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के नाम पर यूरिया का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो लोगों की जान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी शेरू उर्फ शेर सिंह के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: सीएम धामी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला दौर, कहा- संविधान की भावना पर हमला हुआ था

Uttarakhand News: उतराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा सत्ता बचाने के लिए नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया गया।

Uttarakhand News: बैरागीवाला हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले सीएम धामी, दिया मदद का पूरा भरोसा, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय पर माननीय जिलाध्यक्ष भाजपा देहरादून ग्रामीण मीता सिंह जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता और ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप के सामुहिक नेतृत्व में आज बैरागीवाला हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast