Search KhabarFast

Press ESC to close

Bomb Threat:प्लेन में बम की धमकी से मचा हड़कंप, लखनऊ से बेंगलुरु जा रही थी फ्लाइट

Bomb Threat:प्लेन में बम की धमकी से मचा हड़कंप, लखनऊ से बेंगलुरु जा रही थी फ्लाइट

Bomb Threat:प्लेन में बम की खबर से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। इस बार लखनऊ से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में बम की धमकी गई। जिसके कारण बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उसके लैंड करने से पहले सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया था। हालांकि, अभी तक किसी भी सामान या ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु सामने नहीं आई है।  

बताया जा रहा है कि लखनऊ से उड़ाने भरने वाला इंडिगो प्लेन की फ्लाइट संख्या 6E231 के एक क्रू मेंबर को उस वक्त धमकी की जानकारी मिली, जब प्लेन बेंगलुरु एयपोर्ट पर लैंड करने वाला था। हालांकि, लैंडिंग के तुरंत बाद ही क्रू सदस्य ने पायलट को इसकी जानकारी दी और सुरक्षा विभाग को एक्टिव कर दिया।

धमकी मिलने के बाद जांच जारी

मिली जानकारी के अनुसार विमान की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के तहत बारिकी से तलाशी ली गई। फिलहाल इस धमकी को झूठी मानकर आगे की जांच की जा रही है लेकिन, इसके बाद भी सुरक्षा एजेंसी सावधनी बरत रही है। इसलिए विमान की बारिकी से जांच की जा रही है। अभी तक की जानकारी के अनुसार विमान पूरी तरह सुरक्षित है और जांच पूरी होने के बाद धमकी किसने दी इसका खुलासा हो सकेगा।  

Also read: दिल्ली के बक्करवाला में पुलिस का एनकाउंटर, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर घायल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई का आजीबोगरीब मामला, 36 साल पहले अंपयार पर बैट से किया था हमला; आरोपी अब हुआ गिरफ्तार

Maharashtra News: मुंबई से एक हैरान करने वाला आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 1990 से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में आरोपी ने अंपायर पर वार किया था। इसके बाद से ही वह फरार हो गया था।

Delhi News: दिल्ली में एनकाउंटर! क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Delhi Encounter: दिल्ली में अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मेरठ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गोली नहीं लगी और मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी या आम नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast