Search KhabarFast

Press ESC to close

जसप्रीत बुमराह रहे पीछे...टेस्ट क्रिकेट में बदला ताज, पहली बार नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क

जसप्रीत बुमराह रहे पीछे...टेस्ट क्रिकेट में बदला ताज, पहली बार नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क

ICC Test Rankings: टेस्ट क्रिकेट की गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली बार अपने करियर में ICC Men's Test Bowling Rankings में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। जसप्रीत बुमराह ने फरवरी 2024 में पहली बार टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इसके बाद करीब दो साल तक वह इस पोजीशन पर बने रहे। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ चल रही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में बुमराह के नहीं खेलने का फायदा स्टार्क को मिला।

बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की। मैके में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने कुल 10 विकेट झटके। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन का असर ताजा ICC रैंकिंग में भी देखने को मिला। स्टार्क दो स्थान की छलांग लगाकर नंबर-1 पर पहुंच गए और उन्होंने बुमराह के साथ न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को भी पीछे छोड़ दिया।

15 साल के करियर में पहली बार नंबर-1

36 वर्षीय स्टार्क के लिए यह उपलब्धि बेहद खास है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीब 15 साल बिताने के बावजूद वह इससे पहले टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर सके थे। वह लंबे समय से टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। हाल ही में एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वह टॉप-3 में पहुंचे थे।

बुमराह दूसरे, हेनरी तीसरे नंबर पर

नई रैंकिंग में मिचेल स्टार्क पहले स्थान पर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह दूसरे और मैट हेनरी तीसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी आगे बढ़े हैं। मैके टेस्ट में छह विकेट लेने के बाद वह चौथे स्थान पर पहुंच गए। वहीं, नाथन लियोन दो स्थान ऊपर चढ़कर टॉप-10 में वापस आ गए हैं।

इंग्लैंड के गेंदबाजों को भी फायदा

पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर 16 विकेट हासिल किए। इसके बाद रॉबिन्सन 15 स्थान की छलांग लगाकर 11वें और टंग 16 स्थान ऊपर पहुंचकर 17वें नंबर पर आ गए।

बल्लेबाजी में हैरी ब्रूक नंबर-1

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक अभी भी नंबर-1 पर बने हुए हैं। जो रूट दूसरे, स्टीव स्मिथ तीसरे और ट्रेविस हेड चौथे स्थान पर हैं। भारत के ऋषभ पंत ने भी बड़ी छलांग लगाई है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में तेज अर्धशतक लगाने के बाद पंत छह स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन भी सातवें स्थान पर हैं।

Also read: भारत की जीत से WTC अंक तालिका में होगा बड़ा बदलाव, नंबर-4 पर पहुंच सकती है टीम इंडिया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सूर्यवशी ने बल्ले नहीं गेंद से मैदान पर बरपाया कहर, एक ही ओवर में लगा दी विकेटों की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव सूर्यवंशी की वापसी मैदान पर हो गई है। बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्ऱॉफी के फाइनल में सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे 15 साल के वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर विरोधी खेमे में हड़कंप मचा दिया।

भारत की जीत से WTC अंक तालिका में होगा बड़ा बदलाव, नंबर-4 पर पहुंच सकती है टीम इंडिया

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के तहत भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast