Kal Ka Mausam 27 August 2026:मानसून की सक्रियता के बीच 27 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
दिल्ली-एनसीआर में 27 अगस्त को आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रह सकता है। कई इलाकों में सुबह से पूर्वाह्न तक हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान करीब 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम और 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर के आसपास रह सकता है।
हरियाणा में बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत के उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। उत्तराखंड में पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारों का पूर्वानुमान है।
बिहार और यूपी में कैसा रहेगा मौसम
मध्य और पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी संभव हैं। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय,अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा सहित पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।
दक्षिणी राज्यों के मौसम के हाल
दक्षिण भारत में भी कई राज्यों में मौसम सक्रिय रहेगा। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय चेतावनियों पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है। कुल मिलाकर 27 अगस्त को देश के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय रहने वाला है।
Also read: Railway Rules: क्या आप ट्रेन में बदल सकते हैं अपनी सीट? जानिए क्या कहता है रेलव का नियम