Search KhabarFast

Press ESC to close

नेपाल में बाढ़ से तबाही...8 लोगों की मौत; 105 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता, PM मोदी ने मदद का दिया भरोसा

नेपाल में बाढ़ से तबाही...8 लोगों की मौत; 105 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता, PM मोदी ने मदद का दिया भरोसा

Nepal Floods: नेपाल में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। नेपाल के रसुवा जिले में चीन की सीमा के पास भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर गया। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में बाढ़ से हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पीएम मोदी ने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल के अपने भाइयों और बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
 
भारत ने मदद का दिया भरोसा
 
पीएम मोदी ने कहा कि भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि भारत की टीमें नेपाल में राहत और बचाव कार्यों के लिए वहां की एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। भारत की ओर से राहत और बचाव अभियान में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया गया है।
 
भोटे कोशी नदी ने मचाई तबाही
 
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9 बजे भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी का पानी रसुवागढ़ी-टिमुरे इलाके में तेजी से फैल गया। बाढ़ का असर रसुवा के अलावा पड़ोसी नुवाकोट और धादिंग जिलों में भी देखने को मिला।
 
गाड़ियां और पुल पानी में बहे
 
अचानक आई बाढ़ की वजह से टिमुरे और आसपास के स्याफ्रुबेसी इलाके में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कई वाहन, सामान, पुल और दूसरी संपत्तियां तेज बहाव में बह गईं। कई जगहों पर सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।
 
हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी प्रभावित
 
बाढ़ का असर नेपाल के कई जलविद्युत परियोजनाओं पर भी पड़ा है। तेज पानी के कारण कुछ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रशासन और बचाव दल प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चला रहे हैं।
 
सैकड़ों लोगों की तलाश जारी
 
अचानक आई बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। राहत और बचाव एजेंसियां लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। हालात को देखते हुए भारत भी नेपाल के संपर्क में है और जरूरत के मुताबिक राहत कार्यों में सहयोग कर रहा है। नेपाल में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Also read: Kal Ka Mausam 27 August 2026: 27 अगस्त को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

किरेन रिजिजू का पवन खेड़ा पर गंभीर आऱोप, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से जुड़ा है मामला

Kiren Rijiju Lashesh Out On Pawan Khera:केंद्रीय मंत्री किरने रिजिजू और कांग्रे्स सांसद पवन खेड़ा के बीच सोशल मीडिया पर भिड़ंत देखने को मिल रही है। अब किरेन रिजिजू ने पवन खेड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कहने पर पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर झूठे आरोप लगाए थे।

Kal Ka Mausam 27 August 2026: 27 अगस्त को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Kal Ka Mausam 27 August 2026:मानसून की सक्रियता के बीच 27 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast