Search KhabarFast

Press ESC to close

किरेन रिजिजू का पवन खेड़ा पर गंभीर आऱोप, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से जुड़ा है मामला

किरेन रिजिजू का पवन खेड़ा पर गंभीर आऱोप, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से जुड़ा है मामला

Kiren Rijiju Lashesh Out On Pawan Khera:केंद्रीय मंत्री किरने रिजिजू और कांग्रे्स सांसद पवन खेड़ा के बीच सोशल मीडिया पर भिड़ंत देखने को मिल रही है। अब किरेन  रिजिजू ने पवन खेड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कहने पर पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर झूठे आरोप लगाए थे।

उन्होंने दावा किया कि बाद में पवन खेड़ा का झूठ उल्टा पड़ गया तो, खेड़ा को को इनाम के तौर पर राज्यसभा भेजा गया। जिसके वह हकदार नहीं है। खेड़ा ने भी रिजिजू के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बस इतना कहा कि किरेन रिजिजू जल्द ठीक हो जाइए।

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ बखेड़ा  

बता दें कि यह आरोप-प्रत्यारोप का दौर पवन खेड़ा के एक ट्वीट के बाद शुरू हुआ। खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी ने बीजेपी का बुरा हाल कर रखा है। एक तरफ किरेन रिजिजू आह्वान किए बिना अर्धनग्न तैराकी के लिए भी नहीं जा सकते। दूसरी ओर गिरिराज सिंह खुद को 74 साल का 'नए बच्चे का जन्म'खुद को कह रहे हैं।

किरेन रिजिजू का पवन खेड़ा पर वार

वहीं, इसके जवाब में किरेन रिजिजू ने लिखा कि पवन खेड़ा अगर आप आधे-अधूरे कपड़ों में तैरने की बात करेंगे,तो मैं सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जी से आपके अनुशासनहीन व्यवहार की शिकायत करूंगा। क्या आप पूरे सूट और कोट पहनकर तैराकी करते हैं? आप पहली बार के सांसद हैं,जिन्हें आपकी पार्टी ने राज्यसभा के लिए नामित किया है और मैंने अब तक 8 चुनाव लड़े हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अभद्र टिप्पणी करने का लाइसेंस मिल गया हो। 

Also read: Delhi News: स्वाइन फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, छात्रों की सुरक्षा के लिए ए़डवाइजरी जारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नेपाल में बाढ़ से तबाही...8 लोगों की मौत; 105 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता, PM मोदी ने मदद का दिया भरोसा

नेपाल में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। नेपाल के रसुवा जिले में चीन की सीमा के पास भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर गया।

Kal Ka Mausam 27 August 2026: 27 अगस्त को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Kal Ka Mausam 27 August 2026:मानसून की सक्रियता के बीच 27 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast