Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी बीजेपी में बड़ा फेरबदल, नीरज सिंह और पूजा पाल बने उपाध्यक्ष, इन 46 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

यूपी बीजेपी में बड़ा फेरबदल, नीरज सिंह और पूजा पाल बने उपाध्यक्ष,  इन 46 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

UP NEWS:  साल 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको देखते हुए बीजेपी ने प्रदेश के संगठन में कई बड़े बदलाव कगिया है। चुनाव से पहले पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव के तहत पार्टी की राज्य इकाई में शामिल सदस्यों की सूची की घोषणा की।

जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 19 मंत्री बनाए गए है। इस लिस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह को प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह उनके बड़े बेटे को यह जगह मिली हुई थी और बाराबंकी की प्रियंका रावत को महामंत्री से हटाकर उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही सपा को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई पूजा पाल को बीजेपी ने प्रदेश का नया उपाध्यक्ष बनाया है।

Also read: UP News: अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- SIT जांच करेगी “दूध का दूध, पानी का पानी”

भाजपा के यह बदलाव संगठनात्मक फेरबदल जातिगत समीकरणों और सोशल इंजीनियरिंग को साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इस बदलाव के तहत प्रियंका रावत जैसे चेहरों को आगे लाकर उन वर्गों पर फोकस किया गया है, जो लंबे समय से दलित समाज के मजबूत नेतृत्व से जुड़े माने जाते हैं। वहीं संगठन में संतुलन बनाते हुए संजय राय को दोबारा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विधायक राजेश चौधरी को भी प्रदेश महामंत्री बनाकर महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।

इसके साथ ही युवाओं को पार्टी से जोड़ने और चुनावी रणनीति को मजबूती देने के लिए रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पूरे फेरबदल को भाजपा की आने वाले चुनावों के लिए जातीय और युवा दोनों समीकरण साधने की बड़ी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में खेती का बदला ट्रेंड, इस फल ने किसानों को बनाया लाखों का मालिक

Haryana News: परंपरागत खेती से हटकर हरियाणा के किसानों ने अनुबंध खेती और ओपन मंडी का लाभ लेते हुए न केवल खेती में नए प्रयोग किए हैं, बल्कि मुनाफा भी अधिक कमाया है। इसी तरह के प्रयोगधर्मी किसान हैं सिरसा जिला के गांव रसूलपुर के किसान केसर चंद। सिंचाई विभाग से सब डिविज़नल क्लर्क रिटायर हुए केसर चंद ड्रैगन फ्रूट की खेती की है। इसके अलावा केसर चंद ने ऑर्गेनिक खेती को भी तवज्जो सब्जियों की भी खेती की है। प्याज, लहसून, आलू व सब्जियों की काश्त के जरिए आज धान, कॉटन, गेहूं की फसलों के मुकाबले कई गुणा मुनाफा कमा रहे हैं। खास बात यह है कि कई सालों से उनके परिवार के सदस्यों ने एक एकड़ में बेबी कॉन फसल बोई और 12 क्विंटल फसल का उत्पादन हुआ। इसके साथ ही अब केसर चंद अब ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे है। करीब डेढ़ एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती कर लाखों रुपए कमा रहे है।

'Project Hawk Eye' के साये में होगी अमरनाथ यात्रा, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और कमांडो ने मिलकर तैयार किया मल्टी-लेयर्ड सुरक्षा ग्रिड

Amarnath Yatra Project Hawk Eye: अमरनाथ यात्रा-2026 (Shri Amarnath Ji Yatra SANJY 2026) को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, अनंतनाग पुलिस ने 'प्रोजेक्ट हॉक आई' शुरू किया है।

Uttarakhand News: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं

Uttarakhand News: गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प के साथ उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार मिलकर एक ऐसी आवासीय परियोजना को अंतिम रूप दे रही हैं, जो हजारों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की सतत निगरानी में विकसित यह परियोजना राज्य में गरीब परिवारों के लिए सुरक्षित और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (उधमसिंह नगर) द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को अपना घर उपलब्ध कराना है, जिनके पास अब तक पक्का मकान नहीं है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद हजारों लोगों का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast