UP Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बड़ा बयान दिया है और सपा को भी आड़े हाथों लिया है। सीएम योगी ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश से माफिया और मच्छर दोनों खत्म कर दिए है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें कट्टा बम बनाती है। उससे लुटवाती थी, डकैती डलवाती थी।
सीएम योगी ने कहा कि अब तो नौजवानों की स्किलिंग के लिए कार्य हो रहा है और दुनिया की सबसे अच्छी राइफल ग्लास्को 203, बबलेस्कॉर्ट की रिवॉल्वर और ब्रह्मोस मिसाइल उत्तर प्रदेश के अंदर बन रही है।
सीएम योगी ने सुनाई 2004-05 की घटना
सीएम योगी ने कहा कि मुझे याद है कि 2004-05 की घटना है। गीडा-गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तब उद्योग नहीं लगते थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने इस गीडा में एक स्लॉटर हाउस खोलने के लिए यहां की जमीन पर जबरदस्ती निर्माण कार्य शुरू कर का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि गोरखपुर स्लॉटर हाउस को नहीं स्वीकार करेगा। अगर यहां का विकास सैफई जा रहा है तो स्लॉटर हाउस भी वहीं लेकर जाइए।
पहले सैफई महोत्सव पर खर्च होता था: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि अन्नदाता किसान को सम्मानजनक मुआवजा दिया गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 17 के पहले, 2017 के पहले यही पैसा कहां लगता था? कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल में। गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने के लिए। सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे बना। सीएम योगी ने कहा कि अगर काशी में काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार हुआ, यह भव्य और दिव्य रूप आया है, तो अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए अथवा नई अयोध्या का दर्शन भी होता है।
Also read: सोनिया गांधी की किताब पर रार! शिवसेना नेताओं ने फाड़ीं प्रतियां, विर सावरकर को लेकर गहराया विवाद