Search KhabarFast

Press ESC to close

परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- बीजेपी नया चुनावी नक्शा बनाना चाहती है

परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- बीजेपी नया चुनावी नक्शा बनाना चाहती है

Rahul Lashehs Out On Centre:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावी नक्शे को अपने राजनीतिक फायदे के लिए नए सिरे से तैयार करना चाहती है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में वोट चोरी को लेकर लोगों के मन में सवाल हैं। उनके मुताबिक, पहले चुनावों में धांधली के आरोपों पर विपक्ष ने आवाज उठाई और अब बीजेपी नया रास्ता तलाश रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश को तानाशाही की ओर ले जाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

850 लोकसभा सीटों के प्रस्ताव पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में मौजूदा 543 सीटों के बजाय 850 सीटें करने की बात कही जा रही है और इसके लिए महिला आरक्षण का हवाला दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है, तो इसे लागू करने के लिए 850 सीटों की जरूरत क्यों है? उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रस्ताव के जरिए असम और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है।

चुनावी नक्शे में बदलाव से विपक्ष को नुकसान पहुंचाने का आरोप

कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि परिसीमन के जरिए देश का चुनावी नक्शा नए सिरे से तैयार करने की गुंजाइश पैदा होगी। उनके अनुसार, इससे बीजेपी को अपने फायदे के लिए सीटों और प्रतिनिधित्व की संरचना बदलने का मौका मिल सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से विपक्षी दलों और उनके समर्थक समुदायों का प्रतिनिधित्व कमजोर किया जा सकता है।

चुनाव आयोग और 2024 के चुनाव पर भी लगाए आरोप

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में 14 करोड़ ऐसे लोगों ने मतदान किया, जिन्हें वोट नहीं देना चाहिए था। इसी आधार पर उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को गैरकानूनी करार दिया। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में बदलाव के जरिए बीजेपी को फायदा पहुंचाया गया। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी कहा कि उनके पास कुछ जानकारी है, जिसे वह जल्द सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस बीजेपी को देश को तानाशाही में बदलने नहीं देगी।   

Also read: सोनिया गांधी की किताब पर रार! शिवसेना नेताओं ने फाड़ीं प्रतियां, विर सावरकर को लेकर गहराया विवाद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

संसद के विशेष सत्र में सरकार लाएगी 'बहुत जरूरी काम', डिलिमिटेशन बिल पर किरेन रिजिजू ने दिया बड़ा बयान

Kiren Rijiju on Delimitation Bill: केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज शुक्रवार को कहा कि सरकार संसद के आने वाले स्पेशल सेशन के दौरान "बहुत ज़रूरी काम" लाएगी, साथ ही सभी सांसदों से प्रस्तावित डिलिमिटेशन बिल पर लग रही अटकलों के बीच कार्यवाही में अच्छे से हिस्सा लेने की अपील की। ​​डिलिमिटेशन बिल के बारे में लग रही अटकलों का जवाब देते हुए, रिजिजू ने कहा 'मैं सेशन के दौरान पेश किए जाने वाले खास बिलों के बारे में बाद में जानकारी दूंगा।

इंडिया गठबंधन में दरार! एनसीपी शरद गुट परिसीमन बिल के पक्ष में करेगी वोट, जितेंद्र आव्हाड ने किया ऐलान

NCP-SP Supports Delimitation Bill: मोदी सरकार ने 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा का सत्र बुलाने का ऐलान किया है। सत्र के दौरान परिसीमन बिल और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पेश किया जाएगाा। मोदी सरकार ने दोनों बिल को मंजूरी भी दे दी है। अब इस बिल को लेकर विपक्ष खेमों दो धरों में बंट गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast