Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली के बिंदापुर में खूनी खेल, तीसरी मंजिल से सिलिंडर फेंककर युवक की हत्या, परिवार ने लगाई न्याय गुहार

Delhi News: दिल्ली के बिंदापुर में खूनी खेल, तीसरी मंजिल से सिलिंडर फेंककर युवक की हत्या, परिवार ने लगाई न्याय गुहार

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में शुक्रवार रात हत्या की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें बीच बचाव करने आए युवक के ऊपर गैस सिलेंडर फेंककर उसकी जान ले ली गई। मृतक की पहचान जोजो 28 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के परिवार वालों के अनुसार वह घर का इकलौता कमाने वाला था। साप्ताहिक बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान लगाकर परिवार चला रहा था।

जानकारी के अनुसार मामला उस वक्त शुरू हुआ, जब गली में दो पड़ोसियों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान जोजो विवाद शांत कराने के इरादे से वहां पहुंचा। परिवार वालों का आरोप है कि झगड़ा कर रहा शख्स नशे में था और कुछ देर बाद वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। जहां से उसने गुस्से में नीचे सिलेंडर फेंक दिया। सिलेंडर सीधे जोजो के सिर पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत दीन दयाल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके पर मौजूद मृतक जोजो के चाचा बाबूलाल ने बताया कि शाम 6:00 के आसपास की वारदात है। जब उनके भाई का कॉल आया, हम तुरंत ऑफिस बंद करके दीनदयाल हॉस्पिटल पहुंचे। पता चला डॉक्टर ने जोजो को मृत घोषित कर दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा, तब डेड बॉडी मिलेगी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

परिवार ने लगाई इंसाफ की गुहार

मृतक के मामा अशोक ने बताया कि जोजो की मम्मी वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। अचानक वह चिल्लाई और भागी तो पता चला कि जोजो के सर पर सिलेंडर लग गया और उसका सर फट गया है। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। इस मामले में इंसाफ और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: न्यू उस्मानपुर में पुलिस और अमान गुर्जर के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली; डी-कंपनी कनेक्शन की जांच जारी

Delhi News: राजधानी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र से सटे यमुना खादर इलाके में उत्तर-पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ और अमान गुर्जर के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमान गुर्जर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

शादी का कार्ड समझकर APK फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी, गुजरात के शख्स के खाते से उड़ाए 10.02 लाख रुपए

Cyber Crime:साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए हर दिन नए तरीके अपना रहे हैं। अब शादी के निमंत्रण के नाम पर भेजी जा रही APK फाइल के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। गुजरात के सूरत में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां वॉट्सऐप पर भेजी गई वेडिंग इनविटेशन APK फाइल डाउनलोड करना एक शख्स को भारी पड़ गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast