Search KhabarFast

Press ESC to close

प्लेइंग इलेवन से बाहर जडेजा बन गए डॉक्टर! गले में स्टेथोस्कोप डाल खुद जांचने लगे धड़कन

प्लेइंग इलेवन से बाहर जडेजा बन गए डॉक्टर! गले में स्टेथोस्कोप डाल खुद जांचने लगे धड़कन

INDvsNZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया की स्थिति डामाडोल है। टीम इंडिया भले ही फॉलोऑन से बच गई लेकिन, पहले पारी में जल्दी आउट होने के कारण न्यूजीलैंड को बढ़त मिल गई है। लेकिन मैच से इतर इस मैच में एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला है।  

दरअसल, दूसरे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला। जिसका बाद उन्होंने अपना दूसरा रूप धारण कर लिया है। रवींद्र जडेजा गले में स्टेथोस्कोप डालकर अपनी धड़कन जांचते नजर आए। मैच के दौरान जिसने भी ये नजारा देखा वह दंग रह गया।      

क्या है पूरा वाक्या                  

दरअसल, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों के साथ बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने स्टेथोस्कोप उठाया और उससे अपनी धड़कन सुनन लगे। उनका यह अंदाज देखकर कुछ देर के लिए ऐसा लगा मनो वह डॉक्टर की भूमिका में हो। वह काफी सहज और मस्ती भरे मूड में दिखाई दिए। रवींद्र जडेजा मैदान के बाहर मस्ती करते नजर आए लेकिन, दूसरी तरफ भारतीय टीम के लिए हालात चुनौतीपूर्ण थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 365 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय बल्लेबाज कीवी तेज गेंदबाजों के सामने नियमित अंतराल पर विकेट गंवा रहे थे।  

ध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी                    

ऐसे में ध्रुव जुरेल और निचले क्रम के भारतीय बल्लेबाज पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी। जुरेल ने शानदार 88 रनों की पारी खेली। जिसके चलते भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 246 रन बनाने में कामयाब रही। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को 110 रनों की बढ़त मिली। रवींद्र जडेजा के अलावा मोहम्मद सिराज को भी दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया है।   

Also read: INDvsNZ: हेडिग्ल में विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज, हरी पिच होने के बावजूद कैसे खाए चकमा   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ:सिराज की अनदेखी पर गावस्कर ने उठाए सवाल, अश्विन ने किया गंभीर का बचाव

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के एक फैसले ने क्रिकेट जगत में बहस छेड़ दी है। तेज गेंदबाज आकाश दीप सिर में चोट लगने के कारण मैच से बाहर हो गए, जिसके बाद उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में टीम में शामिल किया गया। हालांकि, इस फैसले से पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर सहमत नहीं हैं।

टीम इंडिया को बड़ा झटका! 5 विकेट लेने वाला ये खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

Akashdeep Ruled Out Second Test: टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज आकाशदीप दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। तीसरे दिन बैटिंग के दौरान उनके हेलमेट पर गेंद लगी थी, फिर भी उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बल्लेबाजी जारी रखी और टीम के लिए 29 रन बनाए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast