Search KhabarFast

Press ESC to close

शादी का कार्ड समझकर APK फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी, गुजरात के शख्स के खाते से उड़ाए 10.02 लाख रुपए

शादी का कार्ड समझकर APK फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी, गुजरात के शख्स के खाते से उड़ाए 10.02 लाख रुपए

Cyber Crime:साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए हर दिन नए तरीके अपना रहे हैं। अब शादी के निमंत्रण के नाम पर भेजी जा रही APK फाइल के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। गुजरात के सूरत में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां वॉट्सऐप पर भेजी गई वेडिंग इनविटेशन APK फाइल डाउनलोड करना एक शख्स को भारी पड़ गया। फाइल डाउनलोड करते ही उसका मोबाइल फोन हैक हो गया और साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 10.02 लाख रुपये निकाल लिए।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित को वॉट्सऐप पर शादी के निमंत्रण के नाम से एक APK फाइल भेजी गई थी। उसने इसे शादी का कार्ड समझकर डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गया। ठगों ने मोबाइल तक पहुंच बनाकर उसके बैंक खाते से 10.02 लाख रुपये की रकम निकाल ली।

20 प्रतिशत कमीशन के लालच में साइबर ठगों की मदद

इस मामले में सूरत सिटी पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 28 वर्षीय देवेंद्र मलिक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता इस्तेमाल करने के लिए देता था और ठगी की रकम को निकालकर उन तक पहुंचाता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बैंक खाते में ठगी की रकम आने के बाद उसमें से 20 प्रतिशत कमीशन अपने पास रख लेता था, जबकि बाकी 80 प्रतिशत रकम निकालकर साइबर ठगों को सौंप देता था। इस तरह वह कमीशन के बदले साइबर अपराधियों की आर्थिक मदद कर रहा था।

BNS और IT एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी देवेंद्र मलिक ने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है और वह नौकरी करता है। फिलहाल उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

APK फाइल डाउनलोड करने से पहले बरतें सावधानी

पुलिस ने लोगों को वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाली अनजान APK फाइलों को डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी है। खासकर शादी के कार्ड, आरटीओ चालान, बैंक अलर्ट और सरकारी योजनाओं के नाम पर भेजी जाने वाली फाइलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

साइबर ठगी होने पर तुरंत क्या करें?

- अनजान नंबर से आई APK फाइल डाउनलोड न करें।
- बैंक या सरकारी विभाग के नाम पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी अनजान ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करने से बचें।
- बैंक खाते से संदिग्ध लेनदेन होने पर तुरंत बैंक को सूचना दें।
- साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर **1930** पर शिकायत दर्ज कराएं या [राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल](https://cybercrime.gov.in/?
 

Also read: ICU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड, दिवाली पर आए थे घर; कहासुनी के दौरान मारी गोली

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: न्यू उस्मानपुर में पुलिस और अमान गुर्जर के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली; डी-कंपनी कनेक्शन की जांच जारी

Delhi News: राजधानी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र से सटे यमुना खादर इलाके में उत्तर-पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ और अमान गुर्जर के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमान गुर्जर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Delhi Crime: बंद कैफे में देर रात शराब पार्टी...फिर 22 साल की युवती को बनाया हवस का शिकार, 2 महिलाओं समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Preet Vihar Gang Rape Case: दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में 22 साल की एक महिला के साथ कथित गैंगरेप के मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि आठ लोगों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर दिल्ली के एक कैफे के ऑफिशियल बंद होने के समय के कुछ घंटे बाद भी चाबी का इस्तेमाल करके कैफे का ताला खोला और वहां पार्टी की, फिर ग्रुप की एक 22 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast