Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News: यूपी से उत्तराखंड का सफर होगा सुपरफास्ट, मेरठ से हरिद्वार सिर्फ 90 मिनट में, जमीन अधिग्रहण तेज

Uttar Pradesh News: यूपी से उत्तराखंड का सफर होगा सुपरफास्ट, मेरठ से हरिद्वार सिर्फ 90 मिनट में, जमीन अधिग्रहण तेज

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने वाली है। गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के तहत मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी तेज हो गई है। करीब 146.2 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के बनने से मेरठ से हरिद्वार का सफर मौजूदा करीब 3 घंटे से घटकर लगभग 90 मिनट रह जाने का दावा है। परियोजना के लिए बिजनौर में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

गंगा एक्सप्रेसवे का मुख्य कॉरिडोर मेरठ से प्रयागराज तक करीब 594 किलोमीटर लंबा है। अब इसके दूसरे चरण के तहत मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे विकसित करने की योजना है। इस लिंक की कुल लंबाई लगभग 146.2 किलोमीटर प्रस्तावित है। इसमें उत्तर प्रदेश में करीब 116.8 किलोमीटर और उत्तराखंड में लगभग 29.3 किलोमीटर का हिस्सा शामिल होगा। यह छह लेन का एक्सप्रेसवे होगा, जिसे भविष्य में जरूरत के मुताबिक आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा।

इस परियोजना से बिजनौर को प्रयागराज और हरिद्वार दोनों से सीधा संपर्क मिलेगा। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच व्यापारिक गतिविधियों को भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

बिजनौर की तीन तहसीलों में जमीन अधिग्रहण शुरू

मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। बिजनौर जिले की बिजनौर, चांदपुर और नजीबाबाद तहसीलों में भूमि अधिग्रहण का काम शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने बिजनौर में जमीन अधिग्रहण के लिए 2,100 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। यहां करीब 1,058.4 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।

अमरोहा से बिजनौर होते हुए हरिद्वार तक जाएगा रूट

प्रस्तावित रूट के मुताबिक, मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे मेरठ से शुरू होकर अमरोहा और बिजनौर होते हुए उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलौर बॉर्डर तक पहुंचेगा। यह अमरोहा के हसनपुर से आगे बढ़ते हुए बिजनौर की चांदपुर तहसील में प्रवेश करेगा। इसके बाद मंडावर, बिजनौर और नजीबाबाद क्षेत्र के गांवों से गुजरते हुए उत्तराखंड की सीमा में पहुंचेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से कई प्रमुख हाईवे आपस में जुड़ेंगे। इससे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड की ओर आने-जाने वाले वाहनों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। खासकर प्रयागराज और पूर्वांचल से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को मेरठ के रास्ते सीधा और तेज विकल्प उपलब्ध होगा।

प्रयागराज से हरिद्वार का सफर भी होगा आसान

गंगा एक्सप्रेसवे लिंक परियोजना का सबसे बड़ा फायदा लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को मिलने की उम्मीद है। फिलहाल प्रयागराज से हरिद्वार पहुंचने में करीब 12 से 13 घंटे लग जाते हैं। लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह समय घटकर लगभग 6 से 8 घंटे रह सकता है।इसके अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश और आसपास के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से पर्यटन, कारोबार और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है।

2027 में परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद

मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर 2027 का साल अहम माना जा रहा है। फिलहाल परियोजना के लिए अलग-अलग जिलों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। बिजनौर में इस दिशा में काम शुरू हो चुका है, जबकि अमरोहा और हरिद्वार में भी प्रक्रिया तेज किए जाने की तैयारी है। परियोजना पूरी होने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का दायरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आगे उत्तराखंड तक पहुंच जाएगा। इससे न केवल मेरठ और हरिद्वार के बीच यात्रा का समय घटेगा, बल्कि प्रयागराज से हरिद्वार तक एक बड़ा एक्सप्रेसवे कॉरिडोर विकसित होने का रास्ता भी साफ होगा।
 

Also read: मां के निधन के बाद चर्चा में आया CM योगी का परिवार, जानिए कितने भाई-बहन और कहां है पैतृक गांव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: गोरखपुर में इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी मजबूती, CM योगी ने 502 करोड़ के 104 विकास प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन-शिलान्यास

CM Yogi Gorakhpur Development Projects: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 29 नवंबर रविवार को गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GIDA) के 37वें स्थापना दिवस के मौके पर गोरखपुर में 502 करोड़ रुपये से ज़्यादा के 104 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की घोषणा की।

Uttrakhand News: बच्चों को लोकगीत, लोरियां और लोककथाएं सुनाना भी जरूरी, बंशीधर तिवारी ने संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर

Uttrakhand News:उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, मातृभाषा और पारंपरिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि परिवारों और समाज की भागीदारी भी जरूरी है। अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं महानिदेशक सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग बंशीधर तिवारी ने हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल के साहित्यिक योगदान पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast