Controversy On Sonia Gandhi Book:सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक तरफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है, वहीं, दूसरी तरफ शिवसेना ने किताब को बैन करन की मांग कर दी है। शिवसेना नेताओं ने किताब के पन्ने भी फाड़े हैं।
शिवसेना शिंदे गुट ने हार्परकॉलिन्स से किताब के पन्ने 201 और 443 को हटाने की मांग की है। शिवसेना ने आरोप लगाया है कि किताब में वार सावरकर का अपमान किया गया है। शिवसेना ने कहा कि सोनिया गांधी वीर सावरकर को सर्टिफिकेट देने वाली कौन होती हैं? इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
शिवसेना नेता क्या आरोप लगाया
शिवसेना नेता शाइन एनसी ने कहा कि अगर आप इतिहास को बदलने या उसे छिपाने की कोशिश करेंगी, तो हम ऐसा नहीं होने देंगे। महाराष्ट्र सोनिया गांधी को माफ नहीं करेगा। दूसरी तरफ संजय निरुपम ने मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सवाल किया है। उनका कहना है कि इस मामले में उद्धठ ठाकरे चुप क्यों हैं। उनका कहना है कि सोनिया गांधी के संस्मरण बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है।
शिवसेना का उद्धव ठाकरे से सवाल
संजय निरुपम ने कहा कि किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान हुआ लेकिन, उद्धठ ठाकरे ने किताब को स्वीकार करना चुना। उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर ने वीर सावरकर का अपमान किया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की बात हुई, तब बालासाहेब ठाकरे ने मणिशंकर अय्यर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि क्या उद्धव ठाकरे भी सोनिया गांधी के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे।
Also read: 'जो अपनी रक्षा नहीं कर सकती, वह आम लोगों...', हिंसक हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने पुलिस पर साधा निशाना