Search KhabarFast

Press ESC to close

लोन वालों को लगेगा बड़ा झटका! दिसंबर में बढ़ सकती है EMI, RBI के फैसले पर सबकी नजर

लोन वालों को लगेगा बड़ा झटका! दिसंबर में बढ़ सकती है EMI, RBI के फैसले पर सबकी नजर

RBI Repo Rate Hike December 2026: अगर आपने होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन ले रखा है तो दिसंबर में आपकी जेब पर बोझ बढ़ सकता है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अगली मौद्रिक नीति में रेपो रेट में 0.50% यानी 50 बेसिस पॉइंट की बड़ी बढ़ोतरी कर सकता है। SBI रिसर्च की नई रिपोर्ट में इस बात का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई का बढ़ता दबाव और मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए RBI दिसंबर में सख्त फैसला ले सकता है।

पहले 50, फिर 25 और अब फिर 50 का अनुमान

SBI रिसर्च ने अक्टूबर की रिपोर्ट में रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट बढ़ोतरी की बात कही थी। लेकिन नवंबर में आई रिपोर्ट में इस अनुमान को घटाकर 25 बेसिस पॉइंट कर दिया गया था। उस वक्त रुपये पर दबाव कम था, बाजार में पैसा ज्यादा था और महंगाई भी उम्मीद से कम थी।लेकिन अब ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी सही लग रही थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं और 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी ज्यादा सही ऑप्शन हो सकता है। दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ भले ही मजबूत रही हो, लेकिन महंगाई के 6% तक पहुंचने का डर सता रहा है।

RBI बढ़ा सकता है महंगाई का अनुमान

SBI रिसर्च के अनुसार, RBI दिसंबर की पॉलिसी में 2027 की आने वाली तिमाहियों के लिए महंगाई का अनुमान बढ़ा सकता है। इससे रेट बढ़ाने के फैसले को मजबूती मिलेगी। रिपोर्ट में AI कंपनियों के महंगे वैल्यूएशन, टेक सेक्टर को लेकर उठ रहे सवाल, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और फाइनेंशियल स्थिरता को लेकर भी चिंता जताई गई है।

Also read: Gold-Silver Price Today 29 November: गिरावट के बाद सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले चेक करें शहरवार नया रेट

आखिर सीधे 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी क्यों?

रिपोर्ट में बताया गया है कि RBI आमतौर पर लिक्विडिटी मैनेजमेंट के जरिए कॉल मनी रेट को पॉलिसी रेट के आसपास रखना चाहता है, MSF रेट के पास नहीं। ऐसे में बाजार से लिक्विडिटी घटाकर चुपके से रेट बढ़ाना मुश्किल होगा। इसलिए दिसंबर में सीधे 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करना ज्यादा आसान होगा।हालांकि, रिपोर्ट में यह भी साफ कहा गया है कि एक साथ इतनी बड़ी बढ़ोतरी एक असाधारण कदम होगा। इससे बॉन्ड यील्ड में तेजी आ सकती है और बाजार इसे आगे भी रेट बढ़ने का संकेत मान सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 29 November: गिरावट के बाद सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले चेक करें शहरवार नया रेट

29 November Gold-Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज 29 नवंबर को तेजी देखने को मिली है। हालिया गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। ताजा अपडेट के अनुसार, सोने की कीमत में पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,854 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं, चांदी भी चमक उठी है। सिल्वर 6,272 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है।

सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी! इस हफ्ते सोना ₹2406 महंगा, चांदी ने भी मारी छलांग, जानिए 24 कैरेट का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,406 रुपए बढ़कर 1.26 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले बीते हफ्ते यानी 21 नवंबर को ये 1.24 लाख रुपए पर था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast