Search KhabarFast

Press ESC to close

परिसीमन पर कांग्रेस में अलग-अलग राय! सुशील कुमार शिंदे बोले- जनसंख्या के हिसाब से बढ़ना चाहिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व

परिसीमन पर कांग्रेस में अलग-अलग राय! सुशील कुमार शिंदे बोले- जनसंख्या के हिसाब से बढ़ना चाहिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व

Sushil Shinde On Delimitation Bill: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने परिसीमन को जरूरी बताते हुए कहा है कि देश में जनसंख्या वृद्धि के अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी बढ़ना चाहिए। हालांकि, उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन विधेयक लाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। शिंदे का कहना है कि इस तरह के महत्वपूर्ण फैसले पर आगे बढ़ने से पहले सभी राजनीतिक दलों से चर्चा करनी चाहिए थी और आम सहमति बनानी चाहिए थी।

सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि परिसीमन समय-समय पर होना जरूरी है। जैसे-जैसे देश की आबादी बढ़ती है, वैसे-वैसे राजनीतिक प्रतिनिधित्व में भी वृद्धि होनी चाहिए। इसलिए परिसीमन की आवश्यकता से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह केंद्र सरकार द्वारा विधेयक लाने के तरीके से सहमत नहीं हैं। उनके मुताबिक, सभी दलों को विश्वास में लेकर यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती तो बेहतर होता।

जनगणना के बाद परिसीमन चाहती है कांग्रेस

शिंदे ने साफ किया कि परिसीमन को लेकर कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक रुख अलग है। पार्टी का मानना है कि परिसीमन की प्रक्रिया जनगणना पूरी होने के बाद ही होनी चाहिए। मौजूदा प्रक्रिया का विरोध करने के बावजूद शिंदे ने व्यक्तिगत तौर पर परिसीमन को आवश्यक बताया है। उनके इस बयान से परिसीमन के मुद्दे पर पार्टी के आधिकारिक रुख और उनके व्यक्तिगत विचारों के बीच अंतर भी सामने आया है।

दक्षिण भारत के राज्यों को लेकर जताई चिंता

परिसीमन के कारण दक्षिण भारत के राज्यों के संभावित बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी सुशील कुमार शिंदे ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि भाजपा की योजना क्या है, इसे लेकर अभी स्पष्टता नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्यों का बंटवारा संविधान सभा में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बताए गए सिद्धांतों के विपरीत किया जाता है, तो यह देश के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

शरद पवार की पार्टी पर टिप्पणी से किया परहेज

जब शिंदे से शरद पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) गुट के परिसीमन पर रुख के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह इस पर क्या टिप्पणी कर सकते हैं, क्योंकि उनकी पार्टी कांग्रेस से अलग है। वहीं, कांग्रेस के युवा नेताओं के विचारों को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। उन्होंने केवल इतना कहा कि अलग-अलग लोगों के नजरिए अलग-अलग हो सकते हैं।

Also read: सोनिया गांधी की किताब पर रार! शिवसेना नेताओं ने फाड़ीं प्रतियां, विर सावरकर को लेकर गहराया विवाद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इंडिया गठबंधन में दरार! एनसीपी शरद गुट परिसीमन बिल के पक्ष में करेगी वोट, जितेंद्र आव्हाड ने किया ऐलान

NCP-SP Supports Delimitation Bill: मोदी सरकार ने 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा का सत्र बुलाने का ऐलान किया है। सत्र के दौरान परिसीमन बिल और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पेश किया जाएगाा। मोदी सरकार ने दोनों बिल को मंजूरी भी दे दी है। अब इस बिल को लेकर विपक्ष खेमों दो धरों में बंट गया है।

परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- बीजेपी नया चुनावी नक्शा बनाना चाहती है

Rahul Lashehs Out On Centre:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावी नक्शे को अपने राजनीतिक फायदे के लिए नए सिरे से तैयार करना चाहती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast