Search KhabarFast

Press ESC to close

काल भैरव जयंती के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जानें पूजा से जुड़े जरूरी नियम

काल भैरव जयंती के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जानें पूजा से जुड़े जरूरी नियम

Kaal Bhairav Jayanti 2026: काल भैरव जयंती पर भगवान शिव के उग्र स्वरूप बाबा काल भैरव की आराधना की जाती है। इन्हें काशी के कोतवाल और काल के स्वामी के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि बाबा की कृपा से डर, शत्रु बाधा और रोग-दोष दूर हो जाते हैं। हर साल मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को काल भैरव जयंती मनाई जाती है, क्योंकि इसी तिथि को बाबा का प्रकटोत्सव हुआ था। इस बार 2026 में यह पर्व 1 दिसंबर को पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना शुभ रहेगा और किन बातों से बचना चाहिए।

इस दिन क्या-क्या करें?

इस पावन दिन की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर स्नान करके और साफ कपड़े पहनकर करें। सबसे पहले घर के मंदिर और पूजा वाली जगह को अच्छी तरह साफ करें।सुबह और शाम दोनों समय की पूजा में सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं, इससे बाबा जल्द प्रसन्न होते हैं।चाहे आप व्रत रख रहे हों या नहीं, इस दिन सिर्फ सात्विक भोजन ही करें। व्रत खोलने के बाद भी फलाहार करना ही उत्तम माना गया है।बाबा को भोग में जलेबी, इमरती, हलवा, खीर या उड़द दाल से बनी चीजें चढ़ाएं।काल भैरव की सवारी कुत्ते को इस दिन रोटी खिलाना बहुत शुभ माना जाता है, इसे भूलकर भी न छोड़ें।अपनी क्षमता के अनुसार गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान दें और उनकी मदद करें, इससे बाबा की विशेष कृपा मिलती है।

Also read: Horoscope Today 29 NOVEMBER 2026, Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी से कारोबार तक मिलेंगे नए मौके, जानें 12 राशियों का हाल

इस दिन क्या भूलकर भी न करें?

पूजा-पाठ के साथ-साथ घर और खुद की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। मांस, शराब, लहसुन और प्याज जैसी तामसिक चीजों से इस दिन पूरी तरह दूर रहें। किसी भी जीव-जंतु को परेशान न करें और न ही उन्हें कष्ट पहुंचाएं। घर-परिवार या समाज में किसी से भी कड़वी बात न बोलें, झगड़े से बचें।पूजा के अहम नियमकाल भैरव की पूजा के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना भी जरूरी माना गया है। इस दिन तांत्रिक पूजा का भी विधान है, लेकिन गृहस्थ लोगों को तांत्रिक पूजा नहीं करनी चाहिए।अगर आप पूजा या व्रत नहीं कर पा रहे हैं, तो सिर्फ 'ॐ काल भैरवाय नमः' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं, इससे भी बाबा की कृपा मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 28th OCTOBER 2026, Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगा आर्थिक लाभ तो किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, जानें 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 28th OCTOBER 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 28 नवंबर का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और खुशियां लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को नौकरी और कारोबार में तरक्की के संकेत मिलेंगे, तो कुछ को अपने व्यवहार और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। मिथुन राशि वालों को व्यापार में मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Horoscope Today 29 NOVEMBER 2026, Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी से कारोबार तक मिलेंगे नए मौके, जानें 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 29 NOVEMBER 2026, Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। कुछ लोगों को नौकरी और कारोबार में तरक्की के संकेत मिलेंगे, तो कुछ को पारिवारिक रिश्तों और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। मिथुन राशि वालों को कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं, जबकि सिंह राशि के जातकों के लिए व्यापार से जुड़ा कोई फैसला भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast