Search KhabarFast

Press ESC to close

मन की बात में PM मोदी ने की संचार साथी की तारीफ, बताया- 'ऐप दिला सकता है खोया मोबाइल फोन'

मन की बात में PM मोदी ने की संचार साथी की तारीफ, बताया- 'ऐप दिला सकता है खोया मोबाइल फोन'

Mann Ki Baat PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 140वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मन की बात समाज के हर वर्ग और देश के हर हिस्से की उपलब्धियों को सामने लाने का मंच है, जहां चुनौतियों पर बात होती है और लोगों को जागरूक भी किया जाता है। इस बार उन्होंने सबसे पहले नशे की लत के मुद्दे को उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में भारत के युवाओं की प्रतिभा की चर्चा हो रही है, युवा बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं, लेकिन इन सपनों के सामने ड्रग्स एक बड़ी चुनौती बन गया है।

देश में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता बढ़ रही

उन्होंने संतोष जताया कि देश में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता बढ़ रही है और नशा मुक्त युवा अभियान जोरों पर चल रहा है। कई युवाओं ने अपनी इच्छाशक्ति से नशे की लत को हराया है, कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलकर अपने जीवन को नई दिशा दी है।पीएम मोदी ने सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इस बात पर जोर देते हुए iGOT कर्मयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 20-25 साल से सरकारी सेवा में रहने वाले लाखों कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारियों के साथ कुछ नया सीखने के लिए समय निकाल रहे हैं और इसके लिए इसी प्लेटफॉर्म की मदद ले रहे हैं। इसके बाद उन्होंने संचार साथी ऐप का जिक्र किया।

IMEI नंबर और जरूरी जानकारी देकर फोन को ब्लॉक कराया जा सकता है

पीएम मोदी ने कहा कि मोबाइल खो जाने पर कॉन्टैक्ट, फोटो, जरूरी डॉक्यूमेंट और कई अहम जानकारियां चली जाती हैं और उसे वापस पाने की उम्मीद कम हो जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म संचार साथी खोया हुआ मोबाइल वापस दिलाने में मदद कर सकता है। यह ऐप मोबाइल के IMEI नंबर की मदद से काम करता है। पुलिस में शिकायत के साथ संचार साथी पर IMEI नंबर और जरूरी जानकारी देकर फोन को ब्लॉक कराया जा सकता है, जिसके बाद कोई भी उसमें नया सिम डालकर उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। पीएम मोदी ने म्यूजियम को लेकर भी खास बात कही। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां भी घूमने जाएं, वहां के म्यूजियम के बारे में जरूर पता करें।

Also read: Delhi News: विश्वास नगर में अग्निकांड...ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान घर में लगी आग, 4 लोगों की मौत; 2 घायल

बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूजियम की लिस्ट में 9वां स्थान

उन्होंने बताया कि पटना के बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूजियम की लिस्ट में 9वां स्थान मिला है और पूरे एशिया में यह पहले नंबर पर है। यह पेरिस के लूव्र म्यूजियम और न्यूयॉर्क के द मेट म्यूजियम से भी आगे है। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के वडनगर में बने अनंत अनादि वडनगर आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम का भी जिक्र किया, जहां खुदाई वाली जगह पर ही म्यूजियम विकसित किया गया है और 5 हजार से ज्यादा प्राचीन कलाकृतियां रखी गई हैं। इसी महीने बर्लिन में इस म्यूजियम को डिजाइन की दुनिया का बड़ा सम्मान रेड डॉट बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान पाने वाला यह भारत का पहला म्यूजियम है। पीएम मोदी ने कहा कि वडनगर हजारों वर्षों से काशी की तरह जीवंत है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: विश्वास नगर में अग्निकांड...ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान घर में लगी आग, 4 लोगों की मौत; 2 घायल

Vishwas Nagar Fire Incident: दिल्ली के विश्वास नगर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने श जताया है कि आग की शुरुआत एक ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से हुई होगी।

परिसीमन बिल पर फंसी कांग्रेस! स्टालिन और पवार को मनाने निकले खड़गे, सोनिया भी करेंगी बात

Parisimam Bill 2026: परिसीमन बिल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समर्थन का ऐलान कर चुकी DMK और NCP (SP) को कांग्रेस वापस अपने पाले में लाना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एमके स्टालिन और शरद पवार से मुलाकात करेंगे। सोनिया गांधी भी दोनों नेताओं से फोन पर बात कर बिल के खिलाफ खड़े होने की अपील करेंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast