Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: न्यू उस्मानपुर में पुलिस और अमान गुर्जर के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली; डी-कंपनी कनेक्शन की जांच जारी

Delhi News: न्यू उस्मानपुर में पुलिस और अमान गुर्जर के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली; डी-कंपनी कनेक्शन की जांच जारी

Delhi News: राजधानी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र से सटे यमुना खादर इलाके में उत्तर-पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ और अमान गुर्जर के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमान गुर्जर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, उत्तर-पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम यमुना खादर इलाके में कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अमान गुर्जर को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। बताया जा रहा है कि अमान गुर्जर का नाम नसीम दुर्रानी के साथी के तौर पर सामने आया है। वहीं, उसके कथित डी-कंपनी कनेक्शन और आपराधिक नेटवर्क को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, डी-कंपनी से उसके संबंधों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद में भी नसीम दुर्रानी को लेकर मुठभेड़ की खबर सामने आई थी। ऐसे में उसकी पहचान, पूर्व की घटना और कथित आपराधिक नेटवर्क को लेकर जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि अमान गुर्जर का नसीम दुर्रानी और कथित डी-कंपनी नेटवर्क से वास्तव में क्या संबंध था। फिलहाल मुठभेड़ और उसके आपराधिक संपर्कों को लेकर उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली में तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, वीजा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट फॉरेनर सेल ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में तीनों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, तीनों निर्धारित 15 दिनों की अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रुके हुए थे। यह कार्रवाई पहाड़गंज के शोरा कोठी स्थित होटल सुदर्शन पैलेस में चलाए गए विशेष वीजा वेरिफिकेशन अभियान के दौरान की गई।

Delhi Crime: बंद कैफे में देर रात शराब पार्टी...फिर 22 साल की युवती को बनाया हवस का शिकार, 2 महिलाओं समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Preet Vihar Gang Rape Case: दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में 22 साल की एक महिला के साथ कथित गैंगरेप के मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि आठ लोगों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर दिल्ली के एक कैफे के ऑफिशियल बंद होने के समय के कुछ घंटे बाद भी चाबी का इस्तेमाल करके कैफे का ताला खोला और वहां पार्टी की, फिर ग्रुप की एक 22 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast