Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: अमेठी में प्रेम विवाह के 3 साल बाद युवक की हत्या, प्रेमिका के परिजनों पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

UP News: अमेठी में प्रेम विवाह के 3 साल बाद युवक की हत्या, प्रेमिका के परिजनों पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने बहाने से घर बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अंकित कश्यप ने वर्ष 2023 में पड़ोस में रहने वाली श्वेता यादव से घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि कुछ दिन पहले युवती के पिता उसे अपने साथ दिल्ली ले गए थे। इसके बाद अंकित अपनी पत्नी का हालचाल जानने के लिए उसके घर पहुंचा, जहां कथित तौर पर उसे बहला-फुसलाकर अंदर बुलाया गया और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल अंकित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, 9 अगस्त से शुरू होगी तिरंगा यात्रा; CWG में हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन और हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की भी जमकर सराहना की।

Haryana News: हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को सम्मान, दिल्ली एयरपोर्ट पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने बढ़ाया हौसला

Haryana News: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का परचम लहराकर लौटे भारतीय शूरवीर खिलाड़ियों का मंगलवार को स्वदेश पहुंचने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। देशभक्ति के तरानों, ढोल की थाप और फूलों की वर्षा के बीच पूरा एयरपोर्ट प्रांगण ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान हो उठा।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुड़की में गोलियों की गूंज, रेस्टोरेंट संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी

Uttarakhand News: उत्तराखंड का रुड़की शहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। शहर के मोहनपुरा क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक रेस्टोरेंट संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से रेस्टोरेंट संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast