Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: आपातकाल की 51वीं बरसी पर सीएम योगी का हमला, कहा- लोकतंत्र को कुचला गया था

UP News: आपातकाल की 51वीं बरसी पर सीएम योगी का हमला, कहा- लोकतंत्र को कुचला गया था

UP News: यूपी के संतकबीर नगर में आपातकाल की 51वीं बरसीं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज 25 जून की तिथि है। 25 जून 1975, भारत के इतिहास का एक काला दिन। इसी दिन कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था। देश के अंदर नागरिक अधिकार पूरी तरह निलंबित कर दिए गए थे, न्यायपालिका की शक्ति को सीमित कर दिया गया था, मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

सीएम योगी ने कहा कि जब ये देश आपातकाल के, लोकतंत्र की हत्या के स्वर्णजयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा था तो ये दोनों(समाजवादी पार्टी और कांग्रेस) देश की जनता के साथ झूठे वादे कर रहे थे। सच्चाई है कि आज ही के दिन, 1975 में कांग्रेस और इंदिरा गांधी ने देश के ऊपर आपातकाल थोप दिया था। उस समय उन्होंने देश के सभी दलों के नेताओं को जबरदस्ती ठूसने का काम किया था। मुलायम सिंह यादव को भी जेल में डालने का काम किया गया था। इसलिए क्योंकि इन्होंने लोकतंत्र की वकालत की थी, तानाशाही का विरोध किया था। राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज किस मुंह से जनता के बीच जाकर लोकतंत्र की दुहाई देते हैं और किस मुंह से संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं?

Also read: यूपी के सहारनपुर में मौत का ‘जाम’ तैयार कर रहा था परिवार, यूरिया मिलाकर बनाई जा रही थी शराब, 5 गिरफ्तार

भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए तैयार खड़ा हुआ है- सीएम योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जब बेईमान और भ्रष्टों की सरकार आती है तो जनता के अधिकार पर ये लोग डकैती डालते हैं। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाते हैं, व्यापारी को तबाह करते हैं और अन्नदाता किसान को आत्महत्या करने के लिए विवश करते हैं। लेकिन अब ये डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व है। जो उत्तर प्रदेश कभी पहचान के लिए मोहताज था आज वो उत्तर प्रदेश पहचान के लिए मोहताज नहीं बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर, भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए तैयार खड़ा हुआ है

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:सीएम धामी ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एल्बम गीत का किया विमोचन, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए

Uttrakhand News:सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र,मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं।

Uttrakhand News:सीएसडी कैंटीन की बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधा रक्षा सूत्र, वेतन बढ़ोतरी का दिया भरोसा

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन पहुंचकर वहां कार्यरत बहनों से मुलाकात की। इस दौरान कैंटीन में कार्यरत बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast