Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- SIT जांच करेगी “दूध का दूध, पानी का पानी”

UP News: अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- SIT जांच करेगी “दूध का दूध, पानी का पानी”

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही सीएम योगी ने 245 करोड़ रुपये विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने SIT जांच गठित की है, जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर “दूध का दूध और पानी का पानी” करेगी।

विपक्ष पर निशाना साधाते हुए सीएम योगी ने आदित्यनाथ ने कहा कि कारसेवकों पर गोली चलाने और ‘जय श्री राम’ बोलने पर लाठी चलाने वाले लोग आज उपदेश देने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि कोई भी ऐसी बात न की जाए जिससे राम भक्तों की भावनाएं आहत हों। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के पास कोई सबूत है तो उसे SIT के सामने प्रस्तुत किया जाए, ताकि जांच पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

सीएम योगी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल नहीं चाहते कि अयोध्या का नाम वैश्विक स्तर पर स्थापित हो और यहां विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ें। जिन लोगों ने अतीत में रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, वही आज सरकार को उपदेश देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ जानती है और अयोध्या के विकास तथा राम मंदिर की गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, ठेकेदार के बिल पास करने के बदले 2.93 लाख रुपये रिश्वत लेते एसडीओ और जेई गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिक्षा विभाग के जेई और एसडीओ को 2.93 लाख को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार  किया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल की बिल्डिंग के बिल पास करवाने को लेकर में केदार से पैसे मांगे  जा रहे थे।

भिवानी पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़ सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की उपकेन्द्र भिवानी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा परिवहन विभाग, चंडीगढ़ में तैनात सहायक किशोरी कुमार को दो लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

IAS अस्मिता लाल की क्या है पहचान, कैसे मिला जिलाधिकारी पद? जानें इनकी दिलचस्प कहानी

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की कलेक्टर काफी चर्चा में चल रही है और इन दिनों वह जनता के लिए काफी समर्पित भाव से काम कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना या बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का हो, जिलाधिकारी अस्मिता लाल छोटी-छोटी बातों पर ध्यान रख रही हैं और लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast