UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक मुस्लिम प्रशंसक का वीडियो और उसकी कहानी चर्चा में है। बिजनौर निवासी ताबिश निसार खुद को सीएम योगी का ‘जबरा फैन’ बताते हैं। योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी पसंद और समर्थन जताने के लिए ताबिश ने अपने सीने पर Permanent Tattoo बनवाया है।
ताबिश के सीने पर बने टैटू में लिखा है— ‘Next PM, CM Sahab Maharaj Ji Yogi Ji BJP’। इस टैटू के जरिए उन्होंने योगी आदित्यनाथ को देश का अगला प्रधानमंत्री देखने की अपनी इच्छा जाहिर की है।
योगी को PM के रूप में देखना चाहते हैं ताबिश
ताबिश निसार का कहना है कि वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ देश की कमान संभालें। इसी भावना को उन्होंने टैटू के जरिए स्थायी रूप से अपने सीने पर दर्ज कराया है।
ताबिश के मुताबिक, वह योगी सरकार के कामकाज से प्रभावित हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार, सरकार की विभिन्न योजनाओं और बेटियों की सुरक्षा जैसे मुद्दों ने उन्हें प्रभावित किया है।
बोले- योगी सरकार के काम से प्रभावित हूं
ताबिश का दावा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की नीतियों से वह प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि उन्हें सरकार की योजनाओं में किसी तरह का भेदभाव नजर नहीं आता और इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री के समर्थन में Permanent Tattoo बनवाने का फैसला किया।