Search KhabarFast

Press ESC to close

Pakistan News: मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

Pakistan News: मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

Pakistan News: जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकी मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान के नए कदम पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने अपनी नई रेड बुक में मसूद अजहर को भगोड़ा घोषित किया है और उसके सिर पर इनाम की रकम बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये कर दी है। भारत ने पाकिस्तान के इस कदम को गंभीरता से लेने के बजाय इसे महज दिखावा बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से इस तरह के हथकंडे अपनाना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले भी लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसी घोषणाएं करता रहा है। भारत का कहना है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश की ओर से केवल कागजों पर कार्रवाई दिखाना किसी काम का नहीं है।

घोषणा नहीं, ठोस कार्रवाई करे पाकिस्तान’

रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान को ऐसी घोषणाएं करने के बजाय आतंकियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि केवल किसी आतंकी को भगोड़ा घोषित करने या उसके सिर पर इनाम रखने से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कैसे साबित होगी। भारत ने साफ कहा कि वास्तविक कार्रवाई गिरफ्तारी, जांच और कानूनी प्रक्रिया से दिखाई देती है।

पहले भी मसूद अजहर को लेकर करता रहा है दावा

पाकिस्तान पहले भी मसूद अजहर को लेकर अलग-अलग दावे करता रहा है। साल 2021 से पाकिस्तान की ओर से कहा जाता रहा है कि मसूद अजहर उसके देश में नहीं है और वह अफगानिस्तान चला गया है। उस समय उसके खिलाफ 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। हालांकि, भारतीय खुफिया एजेंसियों का दावा रहा है कि मसूद अजहर पाकिस्तान में ही छिपा हुआ है।

FATF की बैठक से पहले उठे सवाल

मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने के पाकिस्तान के फैसले को लेकर एक और सवाल उठ रहा है। अक्टूबर में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक प्रस्तावित है। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

सिर्फ रेड बुक में नाम डालना काफी नहीं

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि किसी आतंकी का नाम मोस्ट वांटेड सूची में डालना तभी प्रभावी कार्रवाई मानी जाएगी, जब उसके खिलाफ वास्तविक जांच और गिरफ्तारी हो। सिर्फ इनाम बढ़ाने और कागजों में भगोड़ा घोषित करने से आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की गंभीरता साबित नहीं होती। भारत ने भी पाकिस्तान से दिखावटी कदमों के बजाय प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है।

Also read: कभी दुनिया पर किया राज...अब टुकड़ों में बंटने का मंडरा रहा खतरा, ब्रिटेन से अलग होकर बनेंगे 3 देश!

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टेक कंपनियों में फिर छंटनी का दौर, Oracle से Amazon तक हजारों की गई नौकरी; AI बना बड़ी वजह

दुनिया भर की टेक कंपनियों में एक बार फिर छंटनी का दौर देखने को मिल रहा है। Oracle में हाल ही में फिर से कर्मचारियों की नौकरी जाने की खबर सामने आई है। हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इस बार कितने कर्मचारियों को निकाला गया है।

कभी दुनिया पर किया राज...अब टुकड़ों में बंटने का मंडरा रहा खतरा, ब्रिटेन से अलग होकर बनेंगे 3 देश!

Britan Could Be Divided:किसी जमाने में ब्रिटेन दुनियाभर के देशों पर राज किया था। ब्रिटेन सरकार कई देशों को लूटा और बंटवारा भी किया। आज उसी ब्रिटेन को बंटवारे का डर सताने लगा है। दरअसल, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड ब्रिटेन से अलग हो सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast