Brendon Tailor Breaks Sachin Record:ऑस्ट्रेलिया - जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच हरारे में खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर का 40 साल पुराना रिकॉर्ड धाराशाई कर दिया है। मैदान पर उतरते ही उन्होंने बड़ा किर्तिमान हासिल कर लिया।
ब्रेंडन टेलर लंबे समय तक वनडे मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह 22 सालों से वनडे मैच खेल रहे हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिनका वनडे करियर 22 साल 91 दिन तक का रहा।
ब्रैंडन टेलर के उतार-चढ़ाव की कहानी
ब्रैंडन टेलर ने साल 2024 में जिम्बाब्वे के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद वह टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज में शामिल हो गए। 40 वर्षीय ब्रैंडन टेलर ने अब तक 207 वनडे मैचों में 11 शतक ठोक चुके हैं। ब्रैंडन टेलर की कहानी उतार-चढ़ाव भरी रही है। टेलर ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद 2022 में आईसीसी के एंटी-करप्शन और एंटी डोपिंग कोड के उल्लंघन करने पर उन्हें तीन साल के लिए बैन कर दिया गया।
बैन खत्म होने के बाद की वापसी
बैन खत्म होने के बाद साल 2025 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। अब वनडे विश्व कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया होस्ट करने वाला है। इसी को देखते हुए टेलर ने फिर से टीम का हिस्सा बनने का फैसला किया। अब 40 साल की उम्र में वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर वनडे इतिहास के सबसे ज्यादा समय तक खेलने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।
Also read: उपकप्तान तो बने लेकिन अब बैटिंग ऑर्डर को लेकर तरसे, टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा पर सवाल