Twisha Sharma Case:मध्य प्रदेश के हाइप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्विशा की मौत मामले में समर्थ और गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने समर्थ और गिरिबाला सिंह की रिमांड नहीं मांगी। बता दें कि मंगलवार यानी 2 मई की रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में हाजिर किया था।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी समर्थ सिंह और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों को भोपाल सेंट्रेल जेल में रखा जाएगा। आरोपी मां-बेटे को भोपाल केंद्रीय जेल में अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा।
Also read: कार्यभार संभालते ही नए सीडीएस राजा सुब्रमणि ने बताई अपनी योजना, फ्यूचर प्लान भी कर दिया साफ
सीबीआई की जांच तेज
इससे पहले सोमवार यानी एक जून को सीबीआई की टीम सुसाइड सीन को रीक्रिएट करने के लिए भोपाल पहुंची थी। भोपाल के कटारा हिल्स में मौजूद ट्विशा शर्मा के ससुराल पहुंची थी। इस दौरान सीबीआई की टीम एक पुतला लेकर पहुंची थी, जिसके बाद बयान के आधार पर सीन को रिक्रिएट किया गया। सीबीआई की टीम समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह को लेकर वहां गई थी, जहां ट्विशा की मौत हुई थी। सीबीआई की टीम ने मां-बेटे को घर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रियशन किया।