Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Govt Employees: हरियाणा में लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने 3 लाख रुपये सहायता देने का किया ऐलान

Haryana Govt Employees: हरियाणा में लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने 3 लाख रुपये सहायता देने का किया ऐलान

Haryana Govt Employees: हरियाणा सरकार ने अपनी अनुग्रह वित्तीय सहायता योजना का दायरा बढ़ाते हुए सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों के दिवंगत अंशकालिक (पार्ट-टाइम) कर्मचारियों के परिवारों को भी 3 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह लाभ पहले केवल एडहॉक, दैनिक वेतनभोगी और अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के परिवारों को दिया जाता था। अब सरकार ने इस योजना में अंशकालिक कर्मचारियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, उपमंडल अधिकारियों (नागरिक), विश्वविद्यालयों तथा विभिन्न बोर्डों और निगमों को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि संशोधित प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में पशुपालकों के लिए बड़ी सुविधा, मोबाइल ऐप पर मिलेगी गाय-भैंस और बकरी की जानकारी

हरियाणा के यमुनानगर सहित पूरे प्रदेश के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। अब अच्छी नस्ल की गाय, भैंस या बकरी खरीदने के लिए पशु मेलों और डेयरियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

HTET Exam: हरियाणा में HTET परीक्षार्थियों के लिए बड़ी अपडेट, 8 और 9 जून को इन अभ्यार्थियों को पहुंचना होगा भिवानी बोर्ड

HTET Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 (एचटेट) का जो आयोजन 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाया गया था।

OMG इतना चालान: हरियाणा में पिकअप गाड़ी का 9,12,000 के चालान लंबित, इतनी तो गाड़ी की भी कीमत नहीं, अब इंपाउंड

Haryana news : हरियाणा के गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast