Search KhabarFast

Press ESC to close

एक बार फिर मुसीबत में रैपर बादशाह! चंडीगढ़ स्थिति कल्ब को किया गया सील; जानें क्यों हुआ एक्शन

एक बार फिर मुसीबत में रैपर बादशाह! चंडीगढ़ स्थिति कल्ब को किया गया सील; जानें क्यों हुआ एक्शन

Badshah Club Seal: बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। चंडीगढ़ स्थित उनके क्लब को प्रशासन ने सील कर दिया है। बादशाह का ये क्लब चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में मौजूद है।

बादशाह के क्लब का नाम SAGO By Badshah है। उनके क्लब की बिल्डिंग पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। जिसके बाद प्रशासन ने क्लब को सील कर दिया है। ये कार्रवाई चंडीगढ़ प्रशासन की इंफोर्समेंट विंग की तरफ से की गई है।

नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

नियमों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे क्लब-डिस्को पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। कुछ दिन पहले भी चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर 26 के ही दो से तीन डिस्को को भवन नियमों के उल्लंघन के कारण सील कर दिया था। अब प्रशासन के रडार पर बादशाह का क्लब आ गया है। बादशाह ने इस क्लब को कुछ दिन पहले नोटिस दिया गया था नियमों को उल्लंघन के आरोप को लेकर जवाब मांगा गया था।

हालांकि, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण 2 जून को प्रशासन ने इस क्लब को सील कर दिया है। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार प्रशासन को इस क्लब में काफी खामियां मिली थी। सिर्फ बादशाह के क्लब नहीं बल्कि दो से तीन डिस्को को भी नोटिस दिया गया है। फिलहाल पुलिस के अनुसार प्रशासन के निर्देश पर इसको सील किया गया है। 

Also read: कार्यभार संभालते ही नए सीडीएस राजा सुब्रमणि ने बताई अपनी योजना, फ्यूचर प्लान भी कर दिया साफ
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, 19 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मंजूरी

Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पांच प्रमुख परियोजनाओं और योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों में निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने, बंदरगाह की क्षमता बढ़ाने, हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने और डाक विभाग को आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया है। सरकार के फैसलों से इंफ्रास्ट्रक्चर, व्यापार

Vande Bharat Food Menu: अब 10 नहीं, मिलेंगे सिर्फ 4 आइटम, IRCTC ने बदला खाने का मेन्यू; जानें क्या-क्या हटाया

Vande Bharat Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खानपान से जुड़ी बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने ट्रेनों में मिलने वाले खाने का मेन्यू बदल दिया है। अब यात्रियों को एक मील में पहले मिलने वाले 8 से 10 आइटम की जगह सिर्फ 4 आइटम परोसे जाएंगे। रेलवे ने यह बदलाव खाने की गुणवत्ता, ताजगी और साफ-सफाई बेहतर बनाने

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, तय समय पर अपने आप होगा सेंड

WhatsApp New Feature:यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Meta का इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही मैसेज शेड्यूलिंग फीचर पेश कर सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी मैसेज को पहले से शेड्यूल कर सकेंगे और तय समय पर वह अपने आप सामने वाले व्यक्ति को भेज दिया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए पुष्टि की है कि इस फीचर पर फिलहाल काम चल

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast